सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के सेवली गांव में शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया. कहासुनी के बाद दोस्तों ने अनुज गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.अनुज बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और फैक्ट्री में काम करता था. वह अपने पीछे दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़ गया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल राई थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. देखिए ये रिपोर्ट
दरअसल, सेवली गांव में दोस्तों के साथ शराब पी रहे अनुज गुप्ता की कहासुनी के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. कुछ देर पहले तक जो लोग साथ बैठकर जाम पी रहे थे, उन्हीं पर अब दोस्त की हत्या का आरोप है.अनुज बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और सेवली गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था. वह अपने पीछे दो पत्नियों और चार बच्चों का परिवार छोड़ गया है.
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस के साथ एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोस्ती की उस महफिल में ऐसा क्या हुआ, जो एक परिवार के लिए मातम में बदल गई.
उधर, मृतक की पत्नियों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ विवाद की असली वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
एसीपी राई मलकीत सिंह ने बताया कि सेवली गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अनुज गुप्ता के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई.वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस वारदात की वजह और पूरे घटनाक्रम की भी गहनता से जांच कर रही है.
