Close Menu
    What's Hot

    बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

    November 2, 2026

    महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

    November 2, 2026

    तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Bihar Protest: दारोगा भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना में छात्रों का बवाल, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, CM आवास घेरने की कोशिश | National
    Breaking News

    Bihar Protest: दारोगा भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना में छात्रों का बवाल, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, CM आवास घेरने की कोशिश | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bihar SI Recruitment, Bihar Daroga Exam, BPSC 70th Exam, BSSC, Patna Student Protest, EOU Investigation, बिहार दारोगा भर्ती, पटना छात्र प्रदर्शन, बीपीएससी 70वीं परीक्षा, प्रतियोगी अभ्यर्थी, बिहार न्यूज, पटना न्यूज
    पटना में भर्ती परीक्षाओं को गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई।

    Bihar Daroga Bharti Protest: बिहार की राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए। दारोगा भर्ती परीक्षा, 70वीं BPSC और BSSC से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। जेपी गोलंबर के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

    बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की

    अभ्यर्थियों की भीड़ ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और कई छात्र उस पर चढ़ गए। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड के किनारे से निकलकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने एग्जीबिशन रोड होते हुए डाक बंगला चौराहे की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस और CRPF के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

    दारोगा भर्ती में हुई थी गड़बड़ी

    अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में 1799 पदों वाली दारोगा भर्ती परीक्षा का मुद्दा प्रमुख रहा। प्रदर्शनकारी परीक्षा में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने और जरूरत पड़ने पर परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है। जांच के दौरान EOU ने असामान्य रूप से अधिक सफलता दर वाले 20 परीक्षा केंद्रों की सूची और उनसे संबंधित विस्तृत रिकॉर्ड मांगा है। जांच एजेंसी उन केंद्रों की भी पड़ताल कर रही है, जहां क्रमवार रोल नंबर वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सफल होने की बात सामने आई है।

    70वीं BPSC और BSSC पर भी नाराजगी

    प्रदर्शन में 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायतें भी सामने आईं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से जुड़े अनियमितताओं के आरोपों और शिकायतों पर उन्हें अब तक अपेक्षित समाधान नहीं मिला है। BSSC को लेकर अभ्यर्थियों की मांग है कि लंबित परीक्षाएं समय पर आयोजित की जाएं और पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो। छात्रों का कहना है कि परीक्षा कैलेंडर में देरी का सीधा असर उन लाखों युवाओं पर पड़ता है, जो वर्षों से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।

    छात्र बोले- आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए

    प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं को लेकर उन्हें लगातार जांच और समाधान का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब वे ठोस कार्रवाई चाहते हैं। उनका कहना है कि केवल जांच शुरू करना पर्याप्त नहीं है; कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

    Previous articleGanesh Chaturthi 2026: दूसरे दिन ऐसे करें गणपति की पूजा, मोदक समेत चढ़ाएं ये प्रिय चीजें
    Next articleBigg Boss 20 में मचा बवाल! उदिति सिंह और आसिफ खान की लड़ाई ने उड़ाए घरवालों के होश

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस एक रोड ने बदल दिया गुरुग्राम का नक्शा, आपका भी घर है यहां तो खुशनसीब हैं आप: रिपोर्ट
    Next Article मेरी बीवी ने मैच बंद कर दिया…वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़की चयनकर्ता रहे दिग्गज की वाइफ | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

      By प्रमोद रिसालियाNovember 2, 2026

      देश अभी अनर्ब तूफान से मची तबाही से उबर भी नहीं पाया है कि एक…

      महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM भगवंत मान ने लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

      November 2, 2026

      तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, IT, बैंकिंग के शेयरों में जोरदार उछाल, कच्चा तेल फिसला

      November 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.