Close Menu
    What's Hot

    DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?

    September 16, 2026

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports
    खेल

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    rohit sharma with shubman and gambhir
    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला

    नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. वनडे टीम में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है. टीम के सामने आने के बाद अब रोहित के वनडे में खेलने के भविष्य को लेकर सारी चर्चाओं बंद हो गई है.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. पंजाब में खेली गई टी20 लीग में धमाकेदार शतकीय पारी खेलने वाले ऑलराउंडर नमन धीर को टीम में चुना गया है. वहीं श्रीलंका दौरे पर चुने गए तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. चोट के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे टीम चुना गया है.

    🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.

    More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK

    — BCCI (@BCCI) September 16, 2026

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे पर आखिरी मुकाबले से पहले संन्यास की खबरें सामने आई थी. बताया जा रहा था कि चयनकर्ताओं ने उनको वनडे टीम में आगे ना चुने जाने को लेकर मैसेज दे दिया था. लॉर्ड्स वनडे से पहले खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आकर इन खबरों को अफवाह बताया था. इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे में रोहित ने 11 और 26 रन बनाए थे. तीसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर 137 रन की बेहतरीन पारी खेली.

    rohit sharma and virat kohli together

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी. टी20 मुकाबले 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खेले जाएंगे.

    भारतीय टीम को एक समय पर दो अलग अलग देशों में मुकाबला खेलना है. वेस्टइंडीज सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया दावेदारी पेश करेगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए अलग-अलग सपोर्ट सिस्टम तैयार किया गया है. मुख्य कोच गौतम गंभीर सीनियर वनडे टीम के साथ रहेंगे, जबकि BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टी20 टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे.

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई
    Next Article पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026

      अजीत अगरकर की आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग? BCCI की चुप्पी के बीच देवजीत सैकिया को ‘धन्यवाद’ नोट भेजने की तैयारी | Sports

      September 16, 2026

      Unique Record: एक दिन में दो बार हैट्रिक, टेस्ट मैच की दोनों पारी में किया कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी अटूट | Sports

      September 16, 2026

      SA vs Eng: 1981 रन का पहाड़ 43 घंट चला मैच, जीत के करीब पहुंचकर मुकाबला ड्रॉ, जहाज की वजह से हुआ फैसला | Sports

      September 16, 2026

      Ind vs Afg 2nd T20: संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की वापसी! दूसरे टी20 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      September 16, 2026

      जब मुझे टीम में चुनते हैं तो… गौतम गंभीर और शुभमन गिल के प्लेइंग XI से बाहर रखने पर कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी | Sports

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को छात्रों के दो…

      पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?

      September 16, 2026

      वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.