Close Menu
    What's Hot

    Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

    September 16, 2026

    Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

    September 16, 2026

    DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?
    दुनिया

    पीएफ कटौती के लिए वेतन की सीमा बढ़ी, समझें पूरा गणित, वेतन बढ़ेगा या घटेगा?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    EPF new limit: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला किया। EPF कटौती के लिए कर्मचारियों के वेतन की सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र के इस कदम से 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद हुए इस संशोधन से संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की पेंशन और भविष्य निधि (PF) की बचत में बड़ा इजाफा होने वाला है।

    25,000 की नई सीमा

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ”मौजूदा PF (प्रोविडेंट फंड) नियमों के तहत, सैलरी की सीमा 15,000 रुपये थी। यह सीमा 2014 में तय की गई थी और सितंबर 2014 में इसमें बदलाव किया गया था। अब हमने इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है।”

    केंद्रीय मंत्री ने बताया, ”PF कटौती के लिए नई सीमा 25,000 रुपये प्रति माह होगी। इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। जो कर्मचारी 15,000 रुपये से 25,000 रुपये की सैलरी रेंज में आते हैं, अब वे नए PF नियमों के दायरे में आ जाएंगे। इस पर भारत सरकार का अनुमानित खर्च हर साल लगभग 11,339 करोड़ रुपये होगा।”

    लिमिट में बड़ा इजाफा

    EPFO के तहत अनिवार्य पीएफ और पेंशन कवरेज के लिए बेसिक सैलरी + डीए (Basic Pay + DA) की सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

    51 लाख कर्मचारियों को फायदा

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, जो कर्मचारी ₹15,000 से अधिक वेतन होने के कारण अब तक अनिवार्य पीएफ दायरे से बाहर थे, उनमें से लगभग 51 लाख नए कर्मचारी अब सीधे इसके दायरे में आ जाएंगे।

    खजाने पर ₹11,339 Cr का बोझ

    केंद्र सरकार कर्मचारियों के पेंशन फंड (EPS) में अपना अंशदान बढ़ाएगी, जिस पर सरकार का कुल खर्च ₹11,339 करोड़ आएगा।

    क्या होती है वेज सीलिंग?

    वेज सीलिंग का आसान भाषा में मतलब ‘अनिवार्य सरकारी नियम के लिए तय की गई अधिकतम सैलरी की सीमा’ होता है। पीएफ के संदर्भ में यह वह दायरा है जो यह तय करता है कि कंपनी को किस सैलरी लिमिट तक के कर्मचारियों का पीएफ काटना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा। जैसे अब तक यह सीमा ₹15,000 थी, जिसे बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। यानी अब ₹25,000 तक बेसिक सैलरी पाने वाले सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से पीएफ और पेंशन के दायरे में आएंगे और उनकी आधिकारिक कटौतियां इसी अधिकतम सीमा पर आंकी जाएंगी।

    सैलरी और बचत पर क्या पड़ेगा असर?

    इस फैसले का नौकरीपेशा कर्मचारियों की जेब और रिटायरमेंट फंड दोनों पर मिला-जुला असर पड़ेगा।

    टेक-होम सैलरी में मामूली कमी: ₹15,000 से ₹25,000 के बीच बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की पीएफ कटौतियां (12% की दर से) बढ़ेंगी। इससे हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

    रिटायरमेंट फंड और पेंशन होगी मजबूत: पीएफ खाते में कर्मचारी और कंपनी दोनों का अंशदान बढ़ने से लंबे समय में रिटायरमेंट कॉर्पस काफी बड़ा बनेगा। साथ ही पेंशन (EPS) की गणना के लिए अधिकतम सीमा बढ़ने से मासिक पेंशन में भी 67% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    कंपनियों पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ

    पीएफ सीमा बढ़ने का असर कंपनियों के पेरोल बजट पर भी पड़ेगा। अब तक कंपनियां केवल ₹15,000 तक की बेसिक सैलरी पर 12% पीएफ अंशदान देने के लिए बाध्य थीं। नए नियम के बाद ₹25,000 तक की सैलरी वाले वर्कफोर्स के लिए कंपनियों को अपनी जेब से ज्यादा अंशदान देना होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports
    Next Article DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हॉलमार्किंग का चार्ज बढ़कर 75 रुपये हुआ, न्यूनतम शुल्क 200 रुपये

      September 16, 2026

      बैंकिंग में तेजी का स्टॉक मार्केट पर दिखा असर, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत गिरी

      September 16, 2026

      सोने-चांदी की खरीदारी का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें 16 सितंबर के रेट

      September 16, 2026

      सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज का भाव, हिमाचल में 24K Gold पहुंचा इतने रुपये

      September 16, 2026

      2,000 रुपये तक UPI पेमेंट फ्री, क्या है इसका मतलब, क्या आगे देना पड़ेगा भारी-भरकम शुल्क?

      September 15, 2026

      UPI पेमेंट करने वालों के लिए झटका, बड़ी रकम के पेमेंट पर अब देना होगा चार्ज, जानें कितना शुल्क वसूलेगी सरकार

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      Asian Games 2026: चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती बाहर, विप्रज निगम को मिल सकता है…

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.