नई दिल्ली. दुनियाभर के क्रिकेट फैन को इस समय एक ही बात को पता करना है कि क्या भारतीय क्रिकेट पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अपने पद पर बने रहेंगे या जाएंगे. उनके भविष्य को लेकर बीसीसीआई जल्दी ही फैसला लेने वाली है. अगले 15 दिन अगरकर के लिए बेहद अहम होने जा रहे हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल अब महज दो हफ्ते और बचा है. बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने उनको लेकर बयान दिया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. मुंबई में शुक्रवार, 18 सितंबर को BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) हुई थी. इस बैठक में भी अगरकर के पद को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका. बोर्ड की तरफ से ये बात साफ कर दिया गया है कि जब मुख्य चयनकर्ता का मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगा. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एजीएम के बाद बताया कि बैठक में सलेक्शन कमेटी से जुड़े मामलों पर आखिरी फैसला लेने का अधिकार बोर्ड के पदाधिकारियों पर होगा.
🚨 News 🚨
Update: 95th Annual General Meeting of BCCI
The 95th Annual General Meeting of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) was held on September 18, 2026, at BCCI HQ, in Mumbai.
Click below for all the key details ▶️ https://t.co/BHR2I01cbn
— BCCI (@BCCI) September 18, 2026
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले में बात करते हुए काफी हद तक चीजें साफ कर दी. उन्होंने कहा, “चीफ सलेक्टर का करार खत्म होने में अभी 15 दिन बाकी हैं. हम जल्द ही इस पर सही फैसला ले लेंगे.” जो बयान बोर्ड की तरफ से आया है उससे यह बात साफ नहीं हो पाई कि क्या अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा या फिर उनकी जगह किसी और को ये जिम्मेदारी दी जाएगी. फिलहाल तो बीसीसीआई ने दोनों के विकल्प बोर्ड के लिए खुले हैं.

