नई दिल्ली. भारत ने एशियन गेम्स 2026 में धमाकेदार खेल दिखाते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. रविवार, 20 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की नाबाद सेंचुरी के दम पर 4 विकेट पर 195 रन की स्कोर खड़ा किया था. नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा की जोड़ी की कातिलानी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम महज 81 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. भारत ने 114 रन के बड़े अंतर से जीतकर फाइनल में स्थान बनाया.
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम के लिए एक बार फिर से धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. इस दौरान स्मृति ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. 19 बॉल पर वो 37 रन की पारी खेलकर आउट हुई. दूसर तरफ शेफाली वर्मा ने अपना हमला जारी रखा और गेंदबाजी को बाउंड्री पार पहुंचाना जारी रखा.
𝙄𝙉𝙏𝙊 𝙏𝙃𝙀 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇 ✌️
A dominant 1⃣1⃣4⃣-run victory for #TeamIndia 💥
They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match 🏅⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
24 बॉल पर 2 चौके और 5 छ्क्के लगाते हुए शेफाली वर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण तेज करते हुए सेंचुरी पूरी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि वो शतक पूरा नहीं कर पाएंगी लेकिन आखिरी बॉल पर 1 रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की. 49 बॉल पर 9 छक्के और 3 चौके के दम पर अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी की.
196 रन के विशाल स्कोर की पीछा करने उतरी बांग्लादेश को दीप्ति शर्मा और नंदनी की जोड़ी ने मिलकर चित कर दिया. नंदनी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं दीप्ति 2.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पिछले मैच की स्टार श्री चरणी ने भी दो बैटर को आउट कर वापस भेजा. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए. भारतीय टीम ने 114 रन की बड़ी जीत के साथ लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल की तरफ कदम बढ़ाया.
पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में हराकर श्रीलंका ने अपनी जगह गोल्ड मैच के लिए पक्की की थी. 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 2 विकेट गंवाकर इसे हासिल किया था. 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका की मुकाबला फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए होगा.

