Close Menu
    What's Hot

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    September 21, 2026

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा
    हरियाणा

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: महिलाओं में बार-बार यूटीआई यानी यूरिन इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है. कई बार कम पानी पीना, पेशाब को ज्यादा देर तक रोकना या सफाई का सही तरीका न अपनाना इसकी वजह बन सकता है. कुछ महिलाएं लक्षण दिखाई देने पर खुद ही एंटीबायोटिक लेना शुरू कर देती हैं, जिससे आगे परेशानी बढ़ सकती है. अगर यूटीआई बार-बार हो रहा है या इसके साथ बुखार, उल्टी, कमर या पेट में तेज दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण संक्रमण के किडनी तक पहुंचने का संकेत भी हो सकते हैं.

    संक्रमण से होता है इंफेक्शन

    फरीदाबाद अमृता अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गार्गी अग्रवाल लोकल18 से बताती हैं कि महिलाओं की मूत्र नली यानी यूरेथ्रा पुरुषों के मुकाबले छोटी होती है. इसकी वजह से बैक्टीरिया के लिए मूत्र मार्ग तक पहुंचना आसान हो जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. अगर महिला कम पानी पीती है या साफ-सफाई का सही ध्यान नहीं रखती है, गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करती है, तो संक्रमण की संभावना और बढ़ सकती है.

    पर्याप्त पानी पीना यूटीआई से बचाव में काफी मदद करता है. मूत्र मार्ग में कुछ सामान्य बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं. जब महिला पर्याप्त पानी पीती है और समय पर पेशाब करती है, तो पेशाब के साथ कई बैक्टीरिया बाहर निकलते रहते हैं. इसे शरीर का एक तरह का प्राकृतिक सफाई का तरीका समझ सकते हैं. जब महिला बहुत कम पानी पीती है, तो यह प्रक्रिया ठीक तरह से नहीं हो पाती और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. गलत तरीके से सफाई करने पर खासकर मूत्र मार्ग में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. मल त्याग करने वाली जगह से बैक्टीरिया मूत्र मार्ग तक पहुंच सकते हैं. अगर पीछे से आगे की तरफ सफाई की जाती है, तो बैक्टीरिया आगे की तरफ आ सकते हैं और संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए सफाई हमेशा आगे से पीछे की तरफ करनी चाहिए. टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय भी साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

    बिना डॉक्टर के परामर्श के न लें दवा

    डॉ. गार्गी अग्रवाल बताती हैं कि आजकल कई बार महिलाओं को पेशाब में थोड़ी जलन होती है और वे बिना डॉक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खुद ही शुरू कर देती हैं. ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. बार-बार या गलत तरीके से एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया पर दवा का असर कम हो सकता है और एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या पैदा हो सकती है. इसके बाद जरूरत पड़ने पर सही दवा भी संक्रमण पर ठीक से काम नहीं कर पाती. अगर पेशाब में जलन या संक्रमण के लक्षण हैं, तो डॉक्टर या स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी एंटीबायोटिक नहीं लेना चाहिए.


    1790002298 Priyanshu

    यूरिन इंफेक्शन का संक्रमण धीरे-धीरे नीचे के मूत्र मार्ग से ऊपर की तरफ बढ़ सकता है. निचले मूत्र मार्ग के संक्रमण में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब लगना और कभी-कभी बुखार जैसी परेशानी हो सकती है. अगर इसके साथ तेज बुखार, ठंड लगना, उल्टी या कमर के पीछे की तरफ दर्द होने लगे, तो संक्रमण के किडनी तक पहुंचने की आशंका हो सकती है. अगर बुखार दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है और कमर में तेज दर्द है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना जरूरी है.

    ग्रामीण महिलाएं बतानें में करती हैं झिझक

    यह विषय आज भी कई महिलाओं के लिए झिझक और परेशानी वाला है. महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी समस्या को छिपाएं नहीं और समय पर डॉक्टर से सलाह लें. सही सफाई का तरीका समझना और उसे अपनाना बहुत जरूरी है. डॉ. गार्गी अग्रवाल बताती हैं कि महिलाओं को सूती यानी कॉटन के अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिए. बहुत ज्यादा सिंथेटिक या पॉलिएस्टर वाले कपड़े पहनने से उस हिस्से में नमी और गर्मी बनी रह सकती है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है. अगर महिला को लगता है कि वह दिनभर में बहुत कम पानी पी रही है या वह लंबे समय तक पेशाब रोककर रखती है, तो यह आदत ठीक नहीं है. पेशाब का रंग बहुत गहरा होना या पेशाब करते समय जलन होना भी शरीर में पानी की कमी या किसी दूसरी परेशानी का संकेत हो सकता है.

    आजकल महिलाएं उस हिस्से की सफाई के लिए कई तरह के खुशबू वाले वॉश और साबुन का इस्तेमाल करती हैं. इनका बार-बार इस्तेमाल करने से उस हिस्से की प्राकृतिक संतुलन और त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के तेज खुशबू वाले या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उस हिस्से की सफाई के लिए सामान्य पानी और जरूरत के अनुसार हल्की सफाई पर्याप्त हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs Jap T20: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports
    Next Article 5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026

    बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

    विप्रज निगम पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी…

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.