नई दिल्ली. भारत के न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार हर एक क्रिकेट फैन को है. इसको लेकर रुचि थोड़ी और बढ़ चुकी है क्योंकि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की टीम की घोषणा कर दी है. 23 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया. टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र चोटिल होने की वजह से सीरीज में नहीं खेलेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी दमदार टीम का नाम सामने कर दिया. कंधे की चोट की वजह से रचिन रवींद्र को टीम से बाहर होना पड़ा है. रवींद्र को एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोट लगी थी. न्यूजीलैंड की टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम रवींद्र को लेकर निराश है. वह उनके रिहैबिलिटेशन में जल्दबाजी नहीं करना चाहते. टी20 सीरीज से बाहर हुए इस खिलाड़ी के वनडे सीरीज से पहले वापसी करने की उम्मीद है.
Box Office 🍿
Our T20I squad to face India in the five-match Hero VIDA T20I series, Powered by Ai+ Nova Smartphone, starting on Thursday 22 October at Hagley Oval. pic.twitter.com/KIBdZA3LMz
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 23, 2026
भारत के खिलाफ अक्तूबर के आखिर में खेली जाने वाली सीरीज के लिए टी20 टीम में फिन एलन और टिम सीफर्ट की वापसी हुई है. चयनकर्ताओं ने टिम रॉबिन्सन को टीम से बाहर कर दिया गया है. बेवन जैकब्स को मिडिल ऑर्डर में मौका मिला है. लगभग एक साल के बाद तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टी20 टीम में वापसी हुई है. बेन सीयर्स टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सैंटनर करते नजर आएंगे. टीम में माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. पहले दो मुकाबलों का आयोजन क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में किया जाना है. तीसरा मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम खेला जाएगा. चौथा ऑकलैंड के ईडन पार्क जबकि पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में होगा. सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा.
फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, जाक फाउल्क्स, माइकल ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जेमीसन, डेवोन कॉन्वे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन.
22 अक्टूबर: पहला टी20, हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर: दूसरा टी20, हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर: तीसरा टी20, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
30 अक्टूबर: चौथा टी20, ईडन पार्क, ऑकलैंड
1 नवंबर: पांचवां टी20, सिडन पार्क, हैमिल्टन

