नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए अगले कुछ हफ्ते क्रिकेट का फुल डोज मिलने वाला है. एक साथ भारत की दो टीम दो अलग देश में मैदान पर खेलती नजर आएगी. एक तरफ भारतीय टीम एशियन गेम्स में खेलने उतरेगी तो दूसरी तरफ भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज में खेलना है. वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी.
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ पहले तीन मैचों की वनडे में खेलना है. इसके बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के सभी आठ मुकाबले भारत में होंगे. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे जबकि टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वेस्टइंडीज की दोनों फॉर्मेट की टीमों की कप्तानी शाइ होप करेंगे.
वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेलेगी. इसके बाद 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को आखिरी दोनों मैच खेले जाएंगे. पहला मैच तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा न्यू चंडीगढ़ में होगा. सभी वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और टॉस 1:00 बजे होगा.
बात करें टी20 सीरीज की तो इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. इसके बाद 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को मुकाबले होंगे. इस सभी टी20 मैच की मेजबानी के लिए लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु को चुना गया है. सभी टी20 मुकाबले शाम 7:00 बजे शुरू होंगे और टॉस 6:30 बजे होगा.
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
होलकर स्टेडियम, इंदौर
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

