Stock Market Opening 24 September 2026: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 555.85 अंक लुढ़ककर 74,272.40 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 60.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,221.80 पर खुला।
सुबह 10.27 बजे सेंसेक्स 731.75 अंकों की गिरावट के साथ 74,097.62 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 236.80 अंक लुढ़ककर 237.70 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 2 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर में तेजी देखी जा रही है। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 0.48% का उछाल देखा जा रहा है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो एवं BEL के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 4.21% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.89%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.24% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.79% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
गुरुवार को सुबह 10.36 बजे कच्चा तेल 0.91% उछलकर 100.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 299.17 अंक उछलकर 74,828.25 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 0.50% की तेजी के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

