Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धुले में एक गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर ठिकाने लगा दिया गया।
तीन दिनों में आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मोहाडीनगर पुलिस ने महज तीन दिन में आरोपियों को धर दबोचा। तकनीकी जांच और 11 घंटे के CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आंतरिक विवाद में की हत्या
वारदात के बाद दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आंतरिक विवाद के चलते महिला की हत्या को अंजाम दिया गया है। हत्या करने के बाद शव को 275 किलोमीटर दूर लाकर धुले के गरताडबारी घाट के जंगल में पेट्रोल डालकर घटना को अंजाम दिया

