Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

    September 30, 2026

    नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

      September 30, 2026

      अंबानी परिवार के करीबी धनराज नथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, 4 घंटे के मंथन के बाद फाइनल हुआ नाम

      September 30, 2026

      देशभर में मौसम का मिलाजुला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप, दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ

      September 30, 2026

      भारत का दुश्मन आतंकी मूसा ढेर, जानें कौन था यह हैवान और घाटी में कैसे बना सेना के लिए सिरदर्द

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर LG का बड़ा एक्शन, सभी महिला कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली में महिला सुरक्षा पर LG का बड़ा एक्शन, सभी महिला कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Women Safety, Delhi LG Women Safety Meeting, Women College Security Delhi, All Women Colleges Delhi, Delhi College Safety, Taranjit Singh Sandhu, दिल्ली महिला सुरक्षा, दिल्ली में एलजी की बैठक, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज, दिल्ली न्यूज हिंदी
    महिला सुरक्षा पर दिल्ली के LG ने बैठक बुलाई, जिसमें सभी महिला कॉलेज के प्रिंसिपल मौजूद रहेंगे।

    Delhi LG on Women’s Safety: राजधानी दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा तेज कर दी है। महिला कॉलेजों और उनके आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सामने आ रही शिकायतों के बीच LG ने सभी महिला कॉलेजों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक का फोकस कैंपस के साथ-साथ कॉलेज तक आने-जाने वाले रास्तों, आसपास के इलाकों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा।

    यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब हाल के दिनों में दिल्ली के महिला कॉलेजों के आसपास सुरक्षा को लेकर छात्राओं की चिंता सामने आई है। खास तौर पर आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी की घटना के बाद महिला कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। यह घटना लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन से करीब दो किलोमीटर दूर हुई थी। इसके बाद छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन भी किया।

    प्रिंसिपल्स से लिया जाएगा फीडबैक

    LG की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में केवल सरकारी अधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय कॉलेज प्रशासन और छात्राओं से सीधे फीडबैक लेने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले संधू ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन का औचक दौरा कर छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना था। छात्राओं ने मुख्य रूप से कॉलेज आने-जाने के दौरान सुरक्षा, आसपास की सड़कों, रोशनी और सार्वजनिक स्थानों से जुड़ी चिंताएं सामने रखी हैं। दिल्ली के कई महिला कॉलेजों की छात्राओं ने भी असमान स्ट्रीट लाइटिंग और कॉलेज के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

    कॉलेज के बाहर भी सुरक्षा पर जोर

    प्रशासन का फोकस अब सिर्फ कॉलेज की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। LG ने पुलिस और संबंधित एजेंसियों को कॉलेजों और स्कूलों के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को छात्रों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय लोगों के साथ नियमित संवाद करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि छात्राओं को कॉलेज के अंदर ही नहीं, बल्कि घर से कॉलेज तक आने और वापस जाने के दौरान किन इलाकों में सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    डार्क स्पॉट खत्म करने पर जोर

    28 सितंबर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में LG ने दिल्ली पुलिस को संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग और विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। DDA, MCD और PWD को पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था, सुरक्षित सीमाएं और अंधेरे स्थानों यानी डार्क स्पॉट खत्म करने के निर्देश दिए गए। DDA ने अपने अधीन करीब 300 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट भी शुरू किया है। बड़े पार्कों का संबंधित एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण करने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय गेंदबाजों को जोरदार कुटाई, वेस्टइंडीज का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर, 3 बैटर ने ठोका शतक | Sports
    Next Article नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका फिर खारिज, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा | Delhi

      September 30, 2026

      दिल्ली में काम करने वालों को 4 महीने का वर्क फ्रॉम होम, जानें किसे और कब मिलेगा

      September 29, 2026

      Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर ड्रोन तस्करी का भंडाफोड़, 10 प्रोफेशनल UAV समेत 1 करोड़ का सामान जब्त | Delhi

      September 29, 2026

      दिल्ली-नोएडा वालों को बड़ी राहत ! बारापुला फेज-3 खुला, मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली का सफर होगा आसान | Delhi

      September 29, 2026

      Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट से रेड बुल को बड़ी राहत, FSSAI के एनर्जी ड्रिंक वाले आदेश पर लगाई रोक | Delhi

      September 29, 2026

      VIDEO: भागी-भागी आई मां, बिलखते बच्चे को लगाया गले…मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने परिवार बिखरने से बचाया | National

      September 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 30, 2026

      रोहित शर्मा ने वनडे में बनाया 35वां शतक नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान…

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक

      September 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.