नई दिल्ली. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में गजब की बल्लेबाजी की. वनडे इंटरनेशनल में टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. गुवाहाटी में टॉस हारकर खेलने उतरी विंडीज टीम ने पहली बार 400 रन का स्कोर पार किया. जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगो की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर टीम ने 7 विकेट पर 405 रन का स्कोर बना डाला.
भारतीय टीम के खिलाफ पहले वनडे में 300 रन तक भी नहीं पहुंची वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे मुकाबले में 400 से ऊपर का स्कोर बना डाला. टीम के टॉप चार में से तीन बैटर ने सेंचुरी ठोक धमाका कर दिया. कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पूरी तरह से नाकाम रही. टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन सारे बॉलर ने जमकर रन लुटाए. गुरनूर बरार और अकीब नबी के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी खूब रन मारे गए.
Innings Break! #TeamIndia have been set a target of 406.
Our chase on the other side.
Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/UWUPM9wudc
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
वनडे में वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया. 50 ओवर में टीम ने 405 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. इससे पहले टीम इस फॉर्मेट में कभी भी 400 रन नहीं बना पाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने साल 2019 में 389 रन बनाए थे. वहीं आयरलैंड के साथ खेलते हुए पिछले साल 7 विकेट पर 385 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी.
That was some show! 🎥🔥🏏
Our highest ever total in ODIs which was punctuated with 3️⃣ stunning centuries. #INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/wyTYpdL9g2
— Windies Cricket (@windiescricket) September 30, 2026
वेस्टइंडीज की टीम के टॉप चार में से तीन बैटर ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में शतक जमाया. सबसे पहले ओपनर जॉन कैंपबेल ने 68 बॉल पर 101 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 9 चौका लगाया और 5 छक्के मारे. इसके बाद कप्तान शाई होप ने आकर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 94 बॉल पर 104 रन बना डाले. पिछले मुकाबले में फिफ्टी ठोकने वाले आमिर जांगो ने धमाका करते हुए 77 बॉल पर 13 चौके और 3 छ्क्का लगाकर 114 रन की पारी खेल डाली.
भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई
गुवाहाटी के मुकाबले में वेस्टइंडीज के बैटर ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर कूटा. सबसे ज्यादा रन गुरनूर बरार को लगे जबकि इसके बाद डेब्यू कर रहे अकीब नबी का कहा. 10 ओवर में गुरनूर ने 96 रन खर्च किए. जबकि नबी ने 8.4 ओवर में 84 रन लुटा दिए. रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 75 रन दिए जबकि कुलदीप यादव को 10 ओवर में 65 रन पड़े.

