नई दिल्ली. आईसीसी ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है.हर किसी की दिलचस्पी ये जानने में है कि इस बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब होगा. तो हम आपको बताते हैं कि यह मैच किस दिन और कौन सी तारीख को खेला जाना है. इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि आगे इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट में कितना बार इन टीमों की टक्कर हो सकती है.
भारत और पाकिस्तान की टीमों को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप ए में रखा गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच पहली बार को ग्रुप स्टेज में ही टक्कर देखने को मिलेगी. इसके अलावा दो बार और भी मुकाबला होने की संभावना बन सकती है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और क्वालिफायर ए के साथ रखा गया है.

सबकुछ ठीक रहा और दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में जगह बनाने में कामयाब रही तो क्या होगा. ऐसा होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान का दूसरी बार आमना-सामना 7 नवंबर को हो सकता है. यह मैच केपटाउन के खूबसूरत न्यूलैंड्स स्टेडियम में हो सकता है. इसके अलावा दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में भी एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं. ऐसे में टूर्नामेंट में दोनों के बीच कुल तीन मुकाबले संभव हैं.
ग्रुप स्टेज: 10 अक्टूबर, न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
सुपर-7: 7 नवंबर, न्यूलैंड्स स्टेडियम, केपटाउन
सेमीफाइनल/फाइनल: 17 या 18 नवंबर अथवा 21 नवंबर, त्श्वाने/केपटाउन या जोहान्सबर्ग
सबकुछ ठीक रहा और दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में जगह बनाने में कामयाब रही तो क्या होगा. ऐसा होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान का दूसरी बार आमना-सामना 7 नवंबर को हो सकता है. यह मैच केपटाउन के खूबसूरत न्यूलैंड्स स्टेडियम में हो सकता है. इसके अलावा दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में भी एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं. ऐसे में टूर्नामेंट में दोनों के बीच कुल तीन मुकाबले संभव हैं.
भारत और पाकिस्तान उन सात प्री-सीडेड टीमों में शामिल हैं, जिन्हें टूर्नामेंट के तीसरे स्टेज के लिए पहले से सीड किया गया है. इनमें भारत को A1 और पाकिस्तान को A3 सीड मिली है. इसके बाद तीसरी भिड़ंत की स्थिति सेमीफाइनल या फाइनल में बन सकती है. सुपर-7 चरण के बाद अगर दोनों टीमों का सेमीफाइनल में आपस में मुकाबला तय होता है, तो वे तीसरी बार भिड़ सकती हैं. सेमीफाइनल का समीकरण 1 बनाम 4 या 2 बनाम 3 के आधार पर होगा. इसके अलावा दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो खिताबी मुकाबले में भी आमना-सामना होगा.