नई दिल्ली. एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में खेलने उतरेगी. टीम इंडिया का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होना है. दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला आज, 3 अक्टूबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला सुबह 10:00 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा.
भारतीय टीम ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई थी. बात करें पाकिस्तान की तो बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. यह मुकाबला 13-13 ओवर का कराया गया था. मैच को उसी मैदान पर खेला गया था जहां फाइनल मुकाबला होना है. ऐसे में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को थोड़ा फायदा मिल सकता है.
𝐓𝐡𝐞 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐏𝐮𝐬𝐡 💪 🏆
All the best #TeamIndia for tomorrow 👍
⏰ 10:00 AM IST
💻 https://t.co/DTi7UzPc4R
📱 Official BCCI App
📺 Sony Sports Network and Sony LIV#AsianGames pic.twitter.com/WaXEGSIpyr— BCCI (@BCCI) October 2, 2026
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल कब खेला जाएगा?
एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का फाइनल 3 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाना है.
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल कहां खेला जाएगा?
एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
एशियन गेम्स 2026 फाइनल का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स फाइनल का टॉस कितने बजे होगा?
एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला सुबह 9:30 बजे होगा.
भारत में किस टीवी चैनल पर मैच देखा जा सकता है?
भारत में भारत-पाकिस्तान फाइनल का लाइव प्रसारण Sony Sports TV चैनलों पर किया जाएगा.
एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी
भारत में फैंस एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला ऑनलाइन देख सकते हैं. यह गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे IST से Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

