Close Menu
    What's Hot

    रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

    October 3, 2026

    पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

    October 3, 2026

    Ind vs Pak Final: अभिषेक के छक्कों की बौछार, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी, पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर | Sports

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग
    हरियाणा

    पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान सेक्टर-29 निवासी पवन के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

    जानकारी के मुताबिक पवन अपनी पत्नी डिंपल के साथ सेक्टर-29 में रहता है और पास की एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पवन काम पर चला गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी पत्नी से फोन पर उसकी बहस होती रही।

    पुल पर पहुंचकर पत्नी को किया फोन

    दोपहर के समय पवन मोटरसाइकिल से सेक्टर-29 पुल पर पहुंचा। यहां से उसने पत्नी को फोन किया और बताया कि वह आगरा नहर में कूदने वाला है। पति की बात सुनकर डिंपल घबरा गई और तुरंत पुल की ओर निकल पड़ी। उसने अपनी बहन को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद बहन ने अपने पति को भी मौके पर भेज दिया।

    समझाने के बावजूद नहीं माना पवन

    डिंपल जब पुल पर पहुंची तो पवन नहर के किनारे खड़ा था। पत्नी ने दूर से ही उससे बात करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। पवन ने उसे पास आने से मना करते हुए कहा कि अगर वह आगे बढ़ी तो वह नहर में छलांग लगा देगा।

    डिंपल वहीं से पति को समझाती रही। इसी बीच उसकी बहन का पति भी मौके पर पहुंच गया और पवन को रोकने का प्रयास किया। परिजनों की कोशिश के बावजूद स्थिति नहीं संभली। जैसे ही डिंपल ने पवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी।


    Cyclonic Circulation 2026 05 67f5b4a137a051d44cb471d3ab1f58cd 1200x675

    दो युवकों ने बचाने की कोशिश की

    पवन के नहर में गिरते ही मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों युवक उस समय नहर के किनारे नहा रहे थे, लेकिन कोशिश के बावजूद वे पवन को पकड़ नहीं सके। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।

    पुलिस ने नहर में शुरू की तलाश

    घटना की सूचना मिलने के बाद खेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आसपास के हिस्सों को भी खंगाला गया, लेकिन फिलहाल पवन का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs Pak Final: अभिषेक के छक्कों की बौछार, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी, पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर | Sports
    Next Article रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी 48 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे, PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक

    October 3, 2026

    ‘अपने पैसे से बनानी पड़ी सड़क’, पलवल के जनौली गांव का ऐसा हाल, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

    October 3, 2026

    कल का मौसम 4 अक्टूबर | Kal Ka Mausam 4th October

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026

    Gurgaon News: रेवाड़ी में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, 400 किलो माल बरामद, लाइसेंस भी हो चुका था एक्सपायर

    October 3, 2026

    हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

    October 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

    By परवेश चौहानOctober 3, 2026

    नई दिल्ली. दुनिया में इस समय विस्फोटर बल्लेबाजों की फौज आ चुकी है. टी20 क्रिकेट…

    पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

    October 3, 2026

    Ind vs Pak Final: अभिषेक के छक्कों की बौछार, तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी, पाकिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर | Sports

    October 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.