नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उठा पटक का दौर जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी T20I टीम में बड़े बदलाव किए हैं. सलमान अली आगा को कप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर टी20 टीम की कमान साहिबज़ादा फरहान को सौंपी गई है. बाबर आजम की भी टी20 टीम से छुट्टी हो गई है. उनको श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज़ में जगह नहीं मिली है.
श्रीलंका के खिलाफ सोमवार, 5 अक्टूबर को टी20 टीम का ऐलान पीसीबी की तरफ से किया गया. सलमान आगा से कप्तानी छीनी गई जबकि पूर्व कप्तान बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर दिया गया. इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर यह है कि वनडे टीम में उनको जगह मिली है. बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा को पाकिस्तान की ODI टीम में बरकरार रखा गया है. फरहान ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने हाल ही में 2026 एशियन गेम्स में पाकिस्तान की कप्तानी की थी. जहां टीम ने रजत पदक जीता था. फाइनल में पाकिस्तान को भारत के हाथों 19 रन से हार मिली थी.

सलमान अली आगा ने 2025 एशिया कप से पहले टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसके बाद T20 वर्ल्ड कप में भी टीम जल्दी बाहर हो गई. श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान की T20I टीम काफी हद तक एशियन गेम्स वाली टीम जैसी है. अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, हसन नवाज़, मुहम्मद इमरान रंधावा, माज़ सदाकत, रज़ाउल्लाह और मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा को टी20 टीम में मौका दिया गया है. वहीं फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान और उस्मान तारिक को बाबर आजम, सलमान अली आगा और शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है.
साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर ज़मान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज़ सदाकत, नसीम शाह, रज़ाउल्लाह, सैम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, शादाब खान, सुफियान मोकीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज की तुलना में पाकिस्तान की ODI टीम में भी कई बदलाव किए गए हैं. फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हसन नवाज, रज़ाउल्लाह, साद बैग को टीम में शामिल किया गया है. अब्दुल समद, अहमद दानियाल, माज़ सदाकत, रोहैल नज़ीर, साहिबज़ादा फरहान, शमील हुसैन को इस टीम में जगह नहीं दी गई है.
पाकिस्तान की ODI टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, मुहम्मद ग़ाज़ी घोरी (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रज़ाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकीम

