Close Menu
    What's Hot

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National

    October 15, 2026

    वसूली, गोलीबारी और गैंगस्टरों का खौफ, ‘झाड़ू’ सरकार में…

    October 15, 2026

    अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, फैसला उनके हक में, हाई कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार | National

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, फैसला उनके हक में, हाई कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार | National

      October 15, 2026

      सुप्रीम कोर्ट में SIR विवाद, राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका पर सुनवाई, ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 15, 2026

      स्वस्थ हैं अजय पार बाबा, पैर में लिपट गया था सांप, बोले- भक्त मेरी चिंता न करें

      October 15, 2026

      Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

      October 15, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल तक आज कैसा रहेगा मौसम? कहां आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National
    दिल्ली

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण

    नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में भारत निर्वाचन आयोग चर्चा में बना हुआ है. अब ECI की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. गुरुवार को 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-SSR) का आदेश दिया. इसका उद्देश्य नए मतदाताओं को लिस्ट में शामिल करना. उन लोगों को वोटर लिस्ट में जगह देना है, जिनके नाम विवादित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के दौरान छूट गए थे.

    इस फैसले इसलिए भी इतना अहम माना जा रहा है क्योंकि SIR को लेकर देशभर में विवाद जारी है. विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं. जिन राज्यों में SSR कराया जाएगा, उनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और तमिलनाडु प्रमुख हैं. इन राज्यों में वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है. आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का मसौदा 12 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा. आखिरी लिस्ट 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी. उत्तर प्रदेश और पंजाब में फरवरी 2027 तक विधानसभा चुनाव होने हैं.

    News Alert! UP, Uttarakhand, Punjab, Manipur and Goa among 17 states where Special Summary Revision of electoral rolls will be held: EC.

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026

    चुनाव आयोग का यह आदेश मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में कई मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. विवाद का एक प्रमुख मुद्दा फॉर्म-6 के साथ अतिरिक्त घोषणा पत्र जमा कराने की अनिवार्यता भी रहा है. SIR के दौरान नए मतदाताओं से मांगे गए इस घोषणा पत्र में उन्हें अपने माता-पिता का संबंध लगभग 20 साल पहले हुए पिछले SIR से जोड़कर बताना था. मौजूदा मतदाताओं के लिए भी इसी तरह की प्रक्रिया लागू की गई थी. विपक्षी INDIA गठबंधन और युवा संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है.

    15 अक्टूबर को जारी आदेश में आयोग ने 29 सितंबर को राज्य के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का हवाला दिया. इसमें छूट गए मतदाताओं, युवाओं और पहली बार मतदान के योग्य लोगों का रजिस्ट्रेशन पक्का करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया था. SSR के दायरे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. आयोग के आदेश के अनुसार, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन किया जाएगा. आदेश में SIR के दौरान मांगे गए अतिरिक्त घोषणा पत्र का कोई उल्लेख नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवसूली, गोलीबारी और गैंगस्टरों का खौफ, ‘झाड़ू’ सरकार में…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली पुलिस ने चेताया, CJP और अभिजीत दीपके पर एक्शन की तैयारी! कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च की अनुमति नहीं | National

      October 15, 2026

      दिल्ली पुलिस के एसीपी की शिकायत पर महिला पत्रकार, CJP सदस्यों पर एफआईआर, SC/ST एक्ट लगाया गया

      October 15, 2026

      Abhijeet Dipke: 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराएंगे अभिजीत दीपके, देशभर के लोगों से जुड़ने की अपील | Delhi

      October 14, 2026

      Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- 258 स्टेशन खुले रहे | Delhi

      October 14, 2026

      Weather Update Today: आंधी, तूफान और जोरदार बारिश, त्योहार का मजा होगा किरकिरा या सुहावना, जाने अपने शहर के मौसम का हाल | National

      October 14, 2026

      वेलकम जाफराबाद में दिल दहलाने वाली घटना, फिश पॉइंट के रसोईघर में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग | Delhi

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR, कब जारी होगी आखिरी लिस्ट | National

      By परवेश चौहानOctober 15, 2026

      चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का विशेष…

      वसूली, गोलीबारी और गैंगस्टरों का खौफ, ‘झाड़ू’ सरकार में…

      October 15, 2026

      अभिजीत दिपके को बड़ी राहत, फैसला उनके हक में, हाई कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार | National

      October 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.