Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे

    October 29, 2026

    दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे
    हरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीब व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने और गरीबों को इलाज की सुविधा देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह गरीबों के हित में किए जा रहे कामों का विरोध क्यों कर रही है।

    हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को मजबूत करने के लिए उनके खातों में छह हजार रुपये की राशि पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से परिवार को लेकर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के लोग कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई।

    ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बिक रहा है, देश-प्रदेश के लोग सब जानते हैं

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन देश और प्रदेश के लोगों को मालूम है कि इस दुकान में जहर बिक रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी की इस दुकान में 1984 के दंगों की भी जगह है? क्या हरियाणा में कांग्रेस के समय लोगों के घर और दुकानें जलाने तथा दलितों की बस्तियां जलाने की घटनाओं को भी इस दुकान में सजाया जाएगा? राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि क्या यही उनकी मोहब्बत की दुकान है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और लोगों की जान लेकर चले जाते थे। उस समय आतंकवादी घटनाओं पर प्रभावी जवाब सामने नहीं आता था, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर रोक लगाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल ही में बैलेट पेपर से हुए चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की स्थिति क्या रही, यह भी उसे बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के इन आरोपों और बयानों को जनता समझ चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव भी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में शामिल होकर इन घटनाओं का जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि उनकी मोहब्बत की दुकान में आखिर क्या बिक रहा है।

    अरविंद केजरीवाल अपने दावों की सूची जारी करें : मुख्यमंत्री

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में स्कूलों की ऐसी व्यवस्था की गई कि बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन गए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो केजरीवाल को सूची जारी करनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में कितने बच्चे डॉक्टर और कितने इंजीनियर बने। उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावे करने और झूठ बोलने से काम नहीं चलता। देश को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल को अपने कार्यकाल में किए गए कामों और दावों का विवरण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और पंजाब की जनता भी उसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है।


    हरियाणा को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे 1040

    पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल

    पंजाब में जल्द चुनाव कराने की मांग से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रदेश को मजबूत बनाना चाहते हैं। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक लोगों को चुटकुले सुनाकर पेट नहीं भरा जा सकता। नशा खत्म करने को लेकर किए गए दावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अब पंजाब के लोग इन दावों का हिसाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से भी परेशान हैं।

    खनन के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पार्टी को घेरा

    पंजाब में अवैध खनन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा खनन मामले को लेकर उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री चन्नी के कार्यकाल में खनन के मामलों की स्थिति क्या थी, यह उन्हें भी याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के कामकाज को देख चुकी है।

    गुजरात दौरे से हरियाणा में निवेश की उम्मीद, उद्योगों को किया आमंत्रित

    मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को एक मजबूत और दिशा देने वाले प्रदेश के रूप में खड़ा किया है। गुजरात दौरे के दौरान उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े उद्योगों ने हरियाणा में रुचि दिखाई है और एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गुजरात के उद्योगों ने हरियाणा में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार
    Next Article पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

    October 29, 2026

    गुरुग्राम में दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे घायल, बालाजी से लौट रहे थे

    October 29, 2026

    नाकाम हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश, ISI का मोहरा कुलवंत अली फरीदाबाद से अरेस्‍ट, फाजिल्का ग्रेनेड हमले का था मास्टरमाइंड

    October 29, 2026

    हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 2,000 रुपये तक भत्ता, 1 नवंबर से आवेदन

    October 29, 2026

    अंबाला में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 साल के मासूम की मौत

    October 29, 2026

    रोहतक की SUPVA और इंडिया हैबिटेट सेंटर के बीच समझौता, दिल्ली में मिलेगा मंच

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

    By श्वेता चौहानOctober 29, 2026

    Punjab news: हाई कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के मद्देनजर, पंजाब सरकार के वित्त विभाग…

    मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे

    October 29, 2026

    दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

    October 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.