Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

    October 29, 2026

    4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ में लोग…

    October 29, 2026

    करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार
    दिल्ली

    दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में त्योहारों के दौरान पटाखे जलाने को लेकर दिए गए निर्देशों को लागू नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQAM) को फटकार लगाई है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने साफ कहा कि निर्देशों का पालन नहीं होने से उसके आदेश सिर्फ सैद्धांतिक बनकर रह गए हैं। बार-बार नियमों का उल्लंघन होने से आदेशों का ‘मजाक’ बन रहा है।

    पीठ ने अधिकारियों से किए सवाल

    सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, ”आपने वास्तव में क्या किया? जब तक आप हमें यह नहीं बता सकते कि आपने क्या किया है, तब तक आदेश पारित करने का क्या मतलब है? फिर तो यह एक मजाक बन जाता है।” पीठ ने ने कहा कि निर्देशों के पालन और उनके असर से जुड़े ठोस आंकड़े मौजूद नहीं हैं।

    इलाकों का मांगा आंकड़ा

    कोर्ट ने पूछा कि क्या पिछले साल उसके आदेशों के बाद गठित निगरानी टीमों ने वास्तव में उन इलाकों का दौरा किया था, जिनकी पहचान की गई थी। उसने यह भी पूछा कि टीमें कब वहां गईं और उन्होंने कौन-से आंकड़े जुटाए। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि क्या उन इलाकों का कोई आकलन किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में तेज बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही, उन इलाकों का भी आकलन किया गया या नहीं, जहां AQI में ऐसी बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

    उच्च स्तर पर सोचने की हिदायत

    कोर्ट ने कहा, ”अगले साल, जब हम यहां नहीं होंगे, तब आप किसी दूसरी पीठ के सामने इसी तरह की दलील देंगे।” उसने अधिकारियों से कहा कि वे अब उच्च स्तर पर सोचें। पीठ ने कहा कि यह मामला अधिकारियों के लिए किसी पक्ष और विपक्ष के बीच का विवाद नहीं है। यह हर जीवित प्राणी से जुड़ा है।

    ‘हम जनता की भावना समझते हैं’

    कोर्ट ने कहा, हम त्योहारों को लेकर जनता की भावनाओं को भी समझते हैं। हम धर्म की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम तार्किक बात कर रहे हैं कि हम वास्तव में किसी को नुकसान पहुंचाए बिना त्योहार कैसे मनाएंगे?

    संतुलन बनाने की कोशिश

    कोर्ट ने कहा, ”हम पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। हम संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” पीठ ने अधिकारियों से उन दो दिनों पर खास ध्यान देने को कहा, जब पटाखे जलाने की अनुमति होती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अधिकारी जमीन पर स्थिति की वास्तविक निगरानी करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ में लोग…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में युवती ने दिखाई बहादुरी, फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को स्कूटी से मारी टक्कर, दोनों स्नैचर गिरफ्तार

      October 29, 2026

      Delhi Robbery Case: दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग ले गए बदमाश | Delhi

      October 29, 2026

      Delhi Circle Rate: दिल्ली में जमीन के सर्किल रेट में होगा बड़ा बदलाव, ₹5 करोड़ प्रति एकड़ का प्रस्ताव | Delhi

      October 28, 2026

      Diljit Dosanjh Delhi Concert: 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 700 मीटर तक ‘नो-कार जोन’, कड़े किए गए सुरक्षा इंतजाम! | Entertainment

      October 27, 2026

      जामिया में चल रहा प्रदर्शन हुआ बेकाबू, छात्राओं और महिला पुलिस में झड़प, कई छात्र हिरासत में

      October 26, 2026

      North Block Fire: दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक की छत पर AC बॉयलर में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा | Delhi

      October 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

      By परवेश चौहानOctober 29, 2026

      Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में त्योहारों के दौरान पटाखे जलाने को लेकर दिए गए निर्देशों…

      4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ में लोग…

      October 29, 2026

      करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

      October 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.