Close Menu
    What's Hot

    पंजाब को विश्व हॉकी के मानचित्र पर स्थापित करने का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना हुआ साकार

    November 7, 2026

    Delhi Pollution: ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार | Delhi

    November 7, 2026

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में दिवाली पर सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज का भाव

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का हाल | National

      November 7, 2026

      Somnath Non-Veg Ban: सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मिठाई खाकर मनाएं दिवाली | National

      November 6, 2026

      Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

      November 6, 2026

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 13 साल का सफर | Cricket
    खेल

    Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 13 साल का सफर | Cricket

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mohammed Shami Retirement, Mohammed Shami Test Career, Indian Cricket News, 229 Test Wickets, Mohammed Shami IPL, Team India Fast Bowler, मोहम्मद शमी संन्यास, शमी टेस्ट करियर, भारतीय क्रिकेट समाचार, मोहम्मद शमी न्यूज
    मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। (File Photo)

    Mohammed Shami Test Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार देर रात शमी ने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज शेयर कर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय गेंदबाज ने 13 साल तक भारत की टेस्ट जर्सी पहनने के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि उनके प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि शमी ने क्रिकेट से पूरी तरह दूरी बनाने का फैसला नहीं किया है। वह वनडे, टी20, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। शमी ने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले और 27.71 की औसत से कुल 229 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।

    भावुक पोस्ट लिखकर दी संन्यास की जानकारी

    मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा कि वह सफेद जर्सी को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब उनका एक ही सपना था- देश के लिए खेलना। शमी ने अपने संदेश में लिखा कि हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताते हुए भारी मन से इस प्रारूप से विदाई लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने साथियों, कोच, परिवार, बीसीसीआई, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और करोड़ों प्रशंसकों का आभार जताया।

    जिस तारीख को डेब्यू, उसी दिन लिया संन्यास

    मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्हें 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था। संयोग देखिए कि 6 नवंबर 2026 को ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। जिस तारीख को उन्होंने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था, उसी तारीख को इस सफर को विराम देने का फैसला किया। शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्थित अपने गांव साहसपुर अलीनगर के फार्महाउस से साझा किए गए वीडियो संदेश में भी इस सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि गांव से शुरू हुआ उनका क्रिकेट का सफर मेहनत, संघर्ष और कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। टेस्ट कैप और लाल गेंद ने उन्हें क्रिकेटर के रूप में एक अलग पहचान दी। मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था। इसके बाद चोटों और फिटनेस के कारण भारतीय टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर सके।

    64 टेस्ट, 229 विकेट और छह बार पांच विकेट

    मोहम्मद शमी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 64 टेस्ट मैचों की 122 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 229 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 27.71 रहा। टेस्ट करियर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 56 रन रहा। उन्होंने छह बार एक पारी में पांच विकेट और 12 बार चार विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में शमी छठे स्थान पर हैं। उनसे आगे कपिल देव (434 विकेट), जहीर खान (311 विकेट), ईशांत शर्मा (311 विकेट), जवागल श्रीनाथ (236 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (234 विकेट) हैं।

    दक्षिण अफ्रीका में भी दिखाया था गेंदबाजी का दम

    मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर की कई यादगार उपलब्धियों में दक्षिण अफ्रीका में किए गए प्रदर्शन खास रहे। 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 28 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने भारत को मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अगले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सेंचुरियन टेस्ट में भी शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट अपने नाम किए। विदेशी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी और रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम के भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरपाल सिंह चीमा बोले,  48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ
    Next Article Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में दिवाली पर सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज का भाव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम घोषित | Cricket

      November 6, 2026

      IND vs NZ 2nd ODI: प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव! खूंखार खिलाड़ी की एंट्री, कौन बैठेगा दूसरे वनडे में बाहर | Sports

      November 6, 2026

      India vs Sri Lanka: अचानक बदली वनडे सीरीज के मैच की जगह, दिल्ली से हटा मुकाबला, BCCI ने बताई वजह | Sports

      November 5, 2026

      Asian Champions Trophy: भारत ने छठी बार जीता खिताब, फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, बनाया नया रिकॉर्ड | Sports

      November 5, 2026

      Virat Kohli Birthday: 183 और 160 रन की पारियां भी नहीं आईं पसंद, विराट कोहली ने चुनी अपनी बेस्ट वनडे पारी | Sports

      November 5, 2026

      Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल का लंबा करियर, 234 मैच और 146 गोल…क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी हर जानकारी | Sports

      November 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब को विश्व हॉकी के मानचित्र पर स्थापित करने का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना हुआ साकार

      By श्वेता चौहानNovember 7, 2026

      कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ 10 गोल करके सर्वश्रेष्ठ स्कोरर तथा कृष्ण…

      Delhi Pollution: ग्रैप-3 की पाबंदियों के बावजूद जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार | Delhi

      November 7, 2026

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में दिवाली पर सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज का भाव

      November 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.