Close Menu
    What's Hot

    भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…

    November 11, 2026

    Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

    November 11, 2026

    कई देशों को लांघकर गुरुग्राम आई 18 साल की बेटी, मां की जान बचाने के लिए दान किया अपने कलेजे का टुकड़ा

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

      November 11, 2026

      Special Trains: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, आज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल | National

      November 11, 2026

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, November 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»महंगाई की दोहरी मार, अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये तक की बढ़ोतरी
    दुनिया

    महंगाई की दोहरी मार, अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये तक की बढ़ोतरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Milk Price Increase: मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। कल से पूरे भारत में अमूल के पैकेट वाले दूध की कीमतें लगभग 4-5% की बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल ताजा’ टोन्ड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर और ‘अमूल गोल्ड’ मिल्क की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे ठीक पहले, मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

    12 नवंबर से महंगे हो जाएंगे दूध

    दूध की आपूर्ति में कमी और खरीद लागत में बढ़ोतरी के बीच, मदर डेयरी और अमूल जैसे डेयरी ब्रांड 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। टोंड दूध 2 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम भैंस का दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

    दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

    टोंड मिल्क – 2 रुपये प्रति लीटर
    फुल क्रीम – 4 रुपये प्रति लीटर
    फुल क्रीम भैंस का दूध – 6 रुपये प्रति लीटर
    काऊ मिल्क – 3 रुपये प्रति लीटर

    अब कितनी होंगी कीमतें?

    दिल्ली-NCR क्षेत्र में, बल्क वेंडिंग मशीनों के जरिए मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

    6.5 प्रतिशत फैट वाले भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मदर डेयरी डबल-टोंड दूध की कीमत भी 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर करेगी, जबकि गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

    दूध की कमी है वजह

    दूध की कमी के कारण पिछले कुछ महीनों में मिल्क फैट (दूध में मौजूद वसा) की कीमतों में भी लगभग 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे डेयरी उत्पादन की कुल लागत बढ़ गई है। पशु चारे की बढ़ती कीमतों ने डेयरी किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। इस वजह से डेयरी कंपनियों को दूध की खरीद कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं, ताकि किसान ज्यादा दूध का उत्पादन करें और दूध का कलेक्शन बेहतर हो सके।

    सूत्रों के अनुसार, अमूल ने दूध में मौजूद फैट के आधार पर खरीद दर को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है, जिससे किसानों को दूध के लिए 60 रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत मिल सकेगी।

    दूध की उपलब्धता पर भी असर

    दूध की आपूर्ति की स्थिति ने दुधारू पशुओं की उत्पादकता को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूध की उपलब्धता में कमी आने से दूध में मौजूद फैट की उपलब्धता पर भी असर पड़ा है, जिससे डेयरी कंपनियों के लिए आपूर्ति बनाए रखना और अधिक महंगा हो गया है।

    कमी होने पर पाउडर का इस्तेमाल

    जब ताजे दूध की खरीद कम पड़ जाती है, तो डेयरी कंपनियां आमतौर पर लिक्विड दूध तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर और मिल्क फैट के मिश्रण का उपयोग करती हैं। हालांकि, फैट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण यह विकल्प भी महंगा हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी का रुख बरकरार, 772 अंक उछला सेंसेक्स, कच्चे तेल की कीमत उछली
    Next Article कई देशों को लांघकर गुरुग्राम आई 18 साल की बेटी, मां की जान बचाने के लिए दान किया अपने कलेजे का टुकड़ा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार में तेजी का रुख बरकरार, 772 अंक उछला सेंसेक्स, कच्चे तेल की कीमत उछली

      November 11, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, 107 अंक उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चे तेल की कीमत फिसली

      November 9, 2026

      Share Market News: दिवाली के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 25000 के नीचे | business

      November 9, 2026

      Gold-Silver Price Haryana: आज क्या हैं सोने और चांदी के रेट? जानिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला के दाम | business

      November 6, 2026

      Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,650 के पार, IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी | business

      November 6, 2026

      शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 2,000 अंक उछलकर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, बाजार पूंजीकरण 500 लाख करोड़ पार

      November 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…

      By श्वेता चौहानNovember 11, 2026

      Punjab News: ऐतिहासिक भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को अब आने वाली पीढ़ियों के लिए…

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      कई देशों को लांघकर गुरुग्राम आई 18 साल की बेटी, मां की जान बचाने के लिए दान किया अपने कलेजे का टुकड़ा

      November 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.