Close Menu
    What's Hot

    DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

    November 12, 2026

    Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

    November 12, 2026

    बाल दिवस और छठ पूजा के बीच 14 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें UP-दिल्ली, बिहार-झारखंड का अपडेट

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बाल दिवस और छठ पूजा के बीच 14 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें UP-दिल्ली, बिहार-झारखंड का अपडेट
    हरियाणा

    बाल दिवस और छठ पूजा के बीच 14 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें UP-दिल्ली, बिहार-झारखंड का अपडेट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली (14 November 2026 School Holiday). नवंबर आते ही स्कूली बच्चों की निगाहें हॉलिडे कैलेंडर पर टिक जाती हैं. 14 नवंबर 2026 को देशभर में बाल दिवस मनाया जाएगा. इस दिन शनिवार भी है. हर घर में बस एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या शनिवार को बच्चों की छुट्टी रहेगी या उन्हें स्कूल जाना होगा? आमतौर पर बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों में कोई अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश नहीं होता. इस दिन स्कूलों में रौनक और उत्सव का माहौल रहता है.

    नवंबर में छठ महापर्व की तैयारियों के चलते कई राज्यों में शॉर्ट वेकेशन जैसा माहौल है. वहीं बाल दिवस के आयोजन को लेकर भी स्कूल मैनेजमेंट अपनी स्ट्रैटेजी बना रहे हैं. कई निजी स्कूलों में महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण वीकेंड ऑफ का नियम लागू होता है. बिना सही जानकारी के सुबह बच्चों को तैयार करना या घर पर रोक लेना, दोनों ही भारी पड़ सकता है. जानिए यूपी, दिल्ली, बिहार और झारखंड में 14 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद रहेंगे.

    दिल्ली-एनसीआर में मिला पॉल्यूशन ब्रेक

    बिहार के सरकारी स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टी

    बिहार के स्कूली बच्चों के लिए नवंबर का यह हफ्ता किसी बड़े जश्न से कम नहीं है. बिहार शिक्षा विभाग के 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, प्रोजेक्ट और अपग्रेडेड स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार छुट्टियां घोषित हैं. इस लंबी छुट्टी में दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और महापर्व छठ के अवकाश शामिल हैं. इस हिसाब से बिहार के सरकारी स्कूल 14 नवंबर (शनिवार) को बंद रहेंगे. बच्चों को सीधे 18 नवंबर को ही स्कूल जाना होगा.

    झारखंड में 14 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे?

    झारखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूलों के लिए जारी 2026 के हॉलिडे कैलेंडर में 14 नवंबर को आधिकारिक छुट्टी दर्ज नहीं है. यहां के कैलेंडर के अनुसार, 15 नवंबर को रविवार की छुट्टी है और 16 नवंबर (सोमवार) को छठ पूजा के उषा अर्घ्य के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे. छठ का नहाय-खाय और खरना इस दौरान पड़ रहा है. इसलिए 14 नवंबर को बाल दिवस के नाम पर सामान्य छुट्टी नहीं मानी जा सकती. इस दिन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं.

    प्राइवेट स्कूलों और ‘दूसरे शनिवार’ का क्या है गणित?

    सरकारी कैलेंडर से अलग, निजी स्कूलों के नियम अपने मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन के आदेशों पर चलते हैं. देश के कई हिस्सों में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से जुड़े प्राइवेट स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी रहती है. 14 नवंबर को नवंबर का दूसरा शनिवार पड़ रहा है. ऐसे में कई प्राइवेट स्कूल इस दिन बंद रह सकते हैं. वहीं, कुछ स्कूल बच्चों के लिए खास फन-डे, फैंसी ड्रेस या खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करते हैं.


    gurugram news 2026 11 fb75276d9c25b4eeecb3cbb167862b1a 1200x675

    14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

    भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है. बच्चों से बेहद लगाव रखने के कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था. दिलचस्प बात है कि 1964 से पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र के साथ मनाया जाता था. लेकिन नेहरू जी के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी जन्मतिथि यानी 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित कर दिया गया.

    पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह

    बाल दिवस कोई Gazetted हॉलिडे (राजपत्रित अवकाश) नहीं है. छठ के चलते स्थानीय स्तर पर डीएम (जिलाधिकारी) के आदेश से भी छुट्टियों में बदलाव हो सकता है. छुट्टी को लेकर किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचने के लिए पेरेंट्स शुक्रवार शाम तक अपने बच्चे के स्कूल का WhatsApp ग्रुप या ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक कर लें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |
    Next Article Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक की सफाई करते हुए 3 लोगों की मौत

    November 12, 2026

    शादी के नाम पर फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के बाद लड़की से घरेलू हिंसा, आरोपी गिरफ्तार

    November 12, 2026

    कुरुक्षेत्र में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

    November 11, 2026

    7100 किलो गाय का गोबर, 41 फुट ऊंची प्रतिमा, दिल्ली के पास यहां 7 दिन के लिए विराजे गोवर्धन जी

    November 11, 2026

    कई देशों को लांघकर गुरुग्राम आई 18 साल की बेटी, मां की जान बचाने के लिए दान किया अपने कलेजे का टुकड़ा

    November 11, 2026

    हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; पत्नी की मौत, पति हिसार रेफर

    November 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

    By परवेश चौहानNovember 12, 2026

    दिल्ली में DTC की इलेक्ट्रिक बस में बुधवार रात भीषण आग लग गई। Delhi Electric…

    Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

    November 12, 2026

    बाल दिवस और छठ पूजा के बीच 14 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें UP-दिल्ली, बिहार-झारखंड का अपडेट

    November 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.