Close Menu
    What's Hot

    अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

    November 12, 2026

    दिवाली मुबारक हो… कहा और धड़ाधड़ दाग दीं 15-16 राउंड गोलियां, खून के प्यासे पड़ोसी ने छीन लीं सांसे

    November 12, 2026

    DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National
    Breaking News

    अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Arvind Kejriwal Threat, Lawrence Bishnoi Gang, ₹7 Crore Extortion, Jarnail Singh MLA, Mohali Cyber Crime, Delhi Breaking News, अरविंद केजरीवाल धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सात करोड़ की रंगदारी, मोहाली साइबर क्राइम
    दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। (File Photo)

    Arvind Kejriwal Threat Case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सदस्य बताया है और 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने केजरीवाल के साथ उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को भी जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने सीधे केजरीवाल को फोन करने के बजाय दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक जरनैल सिंह को कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर फिरौती की मांग पहुंचाई। शिकायत मिलने के बाद मोहाली के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

    AAP विधायक को आया धमकी भरा फोन

    शिकायत के अनुसार AAP विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की थी। इसके बाद उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नाम H दिखाई दे रहा था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और विधायक से कहा कि वह अरविंद केजरीवाल तक 7 करोड़ रुपये देने का संदेश पहुंचा दें। आरोपी ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या कर दी जाएगी। आरोपी ने फोन पर धमकी देने के साथ लिखित व्हाट्सएप मैसेज में भी फिरौती की मांग दोहराई। इसके बाद जरनैल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

    7 करोड़ रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी

    इस मामले में आरोपी ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल का नाम लेकर भी धमकी दी। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने साफ कहा कि 7 करोड़ रुपये नहीं मिलने पर दोनों की हत्या कर दी जाएगी। विधायक जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका का इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल तक रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीर आपराधिक साजिश मानते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

    मोहाली साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज

    विधायक की शिकायत पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में संज्ञेय अपराध के संकेत मिलने के बाद मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और डिजिटल माध्यमों से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी वास्तविक पहचान को लेकर जांच जारी है। विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग और मोबाइल लोकेशन की जांच करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप पर मिले धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है। शिकायत में आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।

    Previous articleHimachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें गोल्ड-सिल्वर रेट
    Next articlePunjab News: 34 साल पुराने अपहरण मामले में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा को 7 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिवाली मुबारक हो… कहा और धड़ाधड़ दाग दीं 15-16 राउंड गोलियां, खून के प्यासे पड़ोसी ने छीन लीं सांसे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

      November 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      By अंकित कुमारNovember 12, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। (File…

      दिवाली मुबारक हो… कहा और धड़ाधड़ दाग दीं 15-16 राउंड गोलियां, खून के प्यासे पड़ोसी ने छीन लीं सांसे

      November 12, 2026

      DTC Bus Fire: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास DTC की इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग, टला बड़ा हादसा | Delhi

      November 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.