नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है. रविवार को उन्होंने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले जापानी खिलाड़ी कोकी वातानाबे को हराकर जापान सुपर सीरीज का खिताब जीता. उन्होंने 13-21, 21-18, 21-14 से मुकाबला अपने नाम किया. जापान ओपन को जीतने वाले लक्ष्य पहले भारतीय हैं.
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को इतिहास रच दिया. उन्होंने कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया. इस जीत के साथ वह यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए. हाल ही में हायलो ओपन का खिताब जीतने वाले विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर के लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई थी.
#BreakingNews | Indian shuttler Lakshya Sen clinches the Japan Masters title, defeating Japan’s Koki Watanabe in the final to emerge champion. https://t.co/ILvHvI9rlN
— DD News (@DDNewslive) November 15, 2026
फाइनल मुकाबले में जापान के कोकी भारतीय स्टार पर भारी पड़े. उन्हें शुरुआती गेम में हार का सामना करना पड़ा. जापान के घरेलू खिलाड़ी वातानाबे ने पहला गेम 21-13 से जीता. लक्ष्य ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की और 21-18 से जीत दर्ज कर मुकाबला बराबर कर दिया. इसके बाद निर्णायक गेम में उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा. 21-14 से गेम जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया.
🇮🇳 Historic Campaign – The Legend of Lakshya Grows 🔥
Lakshya Sen becomes the first Indian to win the Kumamoto Masters Japan!
Sen beat Koki Watanabe in the 2026 final 13-21, 21-18, 21-14 with his trademark comeback!
Congratulations on the back-to-back BWF Super 500 titles, Lakshya 🏆🏆
Let’s cheer for our champion in the comments with some ♥️
📸: @badmintonphoto
#Kumamoto #kumamotomasters
— BAI Media (@BAI_Media) November 15, 2026
इस जीत से लक्ष्य सेन को 9,200 रैंकिंग अंक मिले हैं. इससे सीजन के आखिर में होने वाले BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को बड़ा फायदा मिला है. कुमामोटो मास्टर्स में मिली जीत के बाद लक्ष्य की नजर BWF वर्ल्ड टूर रैंकिंग में 12वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंचने पर है. टॉप आठ खिलाड़ियों को वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह मिलती है. ऐसे में यह खिताब उनके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है.

