Stock market closing 18 November 2026: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500.38 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,031.81 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159.45.45 अंक लुढ़ककर 25,227.95 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि बाकी 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,578.87 का ऊपरी स्तर और 81,780.47 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,390.80 का उच्च स्तर और 25,141.80 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर SBIN, ITC, अल्ट्रासेमको, पावरग्रिड, मारुति, ट्रेंट, सन फार्मा और ICICI बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। SBIN के शेयर में सबसे ज्यादा 0.12% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, NTPC, L&T, रिलायंस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 4.82% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.76%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.22% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.35% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
ब्रेंट क्रूड बुधवार को शाम 5.42 बजे 0.41% फिसलकर 92.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

