Close Menu
    What's Hot

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Kashmiri TV Actress Murder: आखिर क्यों आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर बाहर बुलाकर मारीं अमरीन को गोलियां ?
    Breaking News

    Kashmiri TV Actress Murder: आखिर क्यों आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर बाहर बुलाकर मारीं अमरीन को गोलियां ?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    बडगाम : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में मातम छाया हुआ है.  बुधवार देर रात आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी थी। कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट को आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर घर से बाहर बुलाकर गोलियां मार दी.. अमरीन के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार वाले रोते बिलखते सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी का क्या कसूर था। उसे क्यों मारा गया। 

    महज़ 29 साल की अमरीन भट अब इस दुनिया में नहीं है. अमरीक सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय थी। प्रतिबंध से पहले टिकटॉक पर उनके वीडियो काफी मशहूर थे। आतंकी तंजीमों को ये बात हमेशा से ही चुभती रही थी। सूत्र बताते हैं कि अमरीन बतौर एक कलाकार सेना के साथ भी कार्यक्रमों में भाग लेती थी। हो सकता है कि ये भी एक वजह हो और इसी के चलते आतंकियों ने अमरीक को निशाना बनाया हो..अमरीन के पिता खजर मोहम्मद भट के मुताबिक़ करीब 8 बजे का समय था। दो लोग उनके घर के अहाते में आए और कहा कि अमरीन को बुलाइये, उसे शूटिंग के लिए जाना है। एक शख्स अंदर दाखिल हुआ और उसे बाहर लेकर आया। अमरीन ने जैसे ही कहा कि मैं अनजान लोगों के साथ शूट पर कैसे जा सकती हूं तो एक ने पिस्तौल निकाली और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उसके भतीजे पर भी गोली चलाई गईं। दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    पिता खजर मोहम्मद  भट ने बताया कि गोली लगने के बाद अमरीन को पहले चाडूरा और फिर वहां से श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 

    गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। 

    एक अधिकारी ने बताया कि रात लगभग आठ बजे अमरीन भट चाडूरा इलाके में अपने घर के बाहर भतीजे फुरहान जुबैर के साथ आई। वहां मौजूद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही अमरीन और उसका भतीजा जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले। एक पड़ोसी गुलाम नबी ने कहा कि शाम को जब यह घटना हुई तो नमाज का समय था। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर हम यहां पहुंचे। खून से लथपथ अमरीन को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नबी ने कहा कि लोग सहमे और डरे हुए हैं।


    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘आप’ सरकार में भ्रष्ट मंत्री को हटाने में एक दिन लगा जबकि हरियाणा में एक भ्रष्ट जेई को हटाने में 4 साल लग गए: आप
    Next Article Jammu Kashmir : डल झील में हादसा, शिकारा में लगी आग, जिंदा जली 11 साल की बच्ची
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

    By अंकित कुमारMarch 8, 2026

    Odisha Crime News : ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत कोरापुट…

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.