Close Menu
    What's Hot

    पीवी सिंधु का ट्रॉफी जीतने के बाद खुलासा, विराट कोहली ने की थी चोट से वापसी में मदद | Sports

    July 21, 2026

    दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

    July 21, 2026

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर राहुल गांधी से सिख युवक ने किया सवाल, मिला ये जवाब
    Breaking News

    ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर राहुल गांधी से सिख युवक ने किया सवाल, मिला ये जवाब

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने विदेशी दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया कि दुनियाभर में अब उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि, इंडिया टीवी ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो दो सप्ताह पुराना है, जब राहुल गांधी अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी के वाटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में संवाद के लिए गए थे।

    वीडियो में एक युवा सिख राहुल गांधी से तीखे सवाल करता नजर आता है। उसने पूछा,
    “आप सिखों में यह डर क्यों पैदा कर रहे हैं कि भाजपा कैसी दिखेगी? आपने कहा कि राजनीति में डर नहीं होना चाहिए। हम केवल कड़ा या पगड़ी नहीं पहनना चाहते, हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता चाहिए, जो कांग्रेस के शासन में नहीं थी।”


    कांग्रेस पर गंभीर आरोप

    सिख युवक ने आनंदपुर साहिब प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि उसमें दलित अधिकारों की बात की गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे अलगाववादी दस्तावेज करार दिया। उसने पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस में आज भी कई सज्जन कुमार बैठे हैं।” युवक ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपने किए पर शर्मिंदा नहीं होती और गलतियों को स्वीकार करने में परिपक्वता की कमी है।


    “अगर ऐसे ही चलता रहा तो भाजपा पंजाब में जगह बना लेगी”

    सिख युवक ने राहुल गांधी से कहा,
    “आप हमें डराने की कोशिश करते हैं कि भाजपा का भारत कैसा होगा, लेकिन आपने सिखों के साथ मेल-मिलाप की कोशिश नहीं की। अगर आपने यही रुख जारी रखा, तो भाजपा पंजाब में भी मजबूत हो जाएगी।”


    राहुल गांधी का जवाब

    राहुल गांधी ने संयमित लहजे में जवाब देते हुए कहा,
    “मैं नहीं मानता कि सिख समुदाय को किसी बात से डर लगता है। मैंने कहा था कि हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां कोई अपने धर्म को व्यक्त करने से असहज महसूस करे। कांग्रेस की कई गलतियां मेरे समय से पहले की हैं, लेकिन मैं उनमें जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे कई बार स्वर्ण मंदिर जा चुके हैं और सिख समुदाय से उनके अच्छे संबंध हैं।


    भाजपा का हमला

    अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा और लिखा, “यह बिल्कुल अभूतपूर्व है कि अब राहुल गांधी का मजाक सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उड़ाया जा रहा है।” मालवीय ने यह भी कहा कि सिख युवक ने उन्हें उनकी पिछली अमेरिका यात्रा के दौरान किए गए “निराधार भय-प्रचार” की याद दिला दी।


    1984 की पृष्ठभूमि

    गौरतलब है कि 1980 के दशक में इंदिरा गांधी सरकार ने पंजाब में अलगाववादी आंदोलन को दबाने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे चरमपंथी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इस अभियान में अकाल तख्त को नुकसान पहुंचा, जिससे सिख समुदाय में भारी आक्रोश फैला। इसके कुछ महीने बाद इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा कर दी गई। इसके बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे, जिनमें हजारों सिखों की जान गई। कांग्रेस नेताओं पर इन दंगों में शामिल होने और उकसाने के आरोप लगते रहे हैं। उस समय राजीव गांधी द्वारा दिया गया बयान, “जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है”, आज भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करता है।

    india news rahul gandhi to sikh man rahul gandhi viral video
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज तंवर पेप्सू: फतेहपुर बेरी का ‘गुर्जर शेर’, जिसकी मांसपेशियों और मेहनत ने जीता लाखों का दिल
    Next Article पुरानी गाड़ियां और दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीवी सिंधु का ट्रॉफी जीतने के बाद खुलासा, विराट कोहली ने की थी चोट से वापसी में मदद | Sports

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      पीवी सिंधु ने जापान ओपन जीतने का श्रेय विराट कोहली को दिया नई दिल्ली. भारत…

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.