Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कांग्रेस नेता ने दोहराए वोट चोरी के आरोप, फर्जी मकान व फोटो पर उठाए सवाल
    Breaking News

    कांग्रेस नेता ने दोहराए वोट चोरी के आरोप, फर्जी मकान व फोटो पर उठाए सवाल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rahul Gandhi PC
    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

    Rahul Gandhi Press Conference Live, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर सत्तारूढ़ सरकार पर वोट चोरी के अपने आरोप दोहराए हैं। साथ ही उन्होंने वोटरों के फर्जी मकानों व फर्जी मकानों पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए कर्नाटक, हरियाणा और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई है।

    एआईसीसी के हेडक्वार्टर में किया संवाददाता सम्मेलन

    राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोपों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने अपने दावे को लेकर भी चर्चा की। संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में कांग्रेस नेता ने कई राज्यों के एग्जिट पोल दिखाए और कहा कि इनके (एग्जिट पोल) जरिए ही मध्यप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के मामले पकड़े गए हैं।

    हरियाणा में 25 लाख वोटों में हेराफेरी की गई

    राहुल ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों में हेराफेरी की गई। उन्होंने विस्तृत आंकड़े पेश करते हुए बताया कि कथित अनियमितताओं में 5,21,619 डुप्लीकेट मतदाता, 93,174 अवैध पते वाले मतदाता और 19,26,351 बल्क मतदाता शामिल हैं। राहुल ने चुनाव आयोग पर फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया, जो मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने से संबंधित हैं।

    एक महिला ने दस जगह 22 बार मतदान किया

    कांग्रेस सांसद ने यह भी बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत दिखाई गई। उन्होंने बताया कि और भी कई स्थानों पर इसी तरह के परिणाम पेश किए गए, पर बाद में हमें वोट चोरी किए जाने की शिकायतें मिलीं। कांग्रेस सांसद ने इस दौरान एक महिला की तस्वीर भी दिखाई और कहा कि हरियाणा में अलग-अलग नाम से उस महिला ने 10 जगह 22 बार मतदान किया। हरियाणा के मतदाता सूची में कथित तौर पर 22 बार छपी एक ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर भाजपा और चुनाव आयोग पर राहुल के विस्फोटक मतदाता धोखाधड़ी के आरोप का केंद्रबिंदु बन गई।

    देश के युवाओं से की ज़ोरदार अपील 

    कांग्रेस नेता ने भारत के युवाओं से ज़ोरदार अपील करते हुए कहा कि देश की जनरेशन ज़ी और युवा नागरिकों में सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के ज़रिए लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की शक्ति है। उन्होंने कहा, भारत के युवा सत्य और अहिंसा के साथ हमारे लोकतंत्र को बहाल कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद ने यह भी दावा किया कि हरियाणा चुनावों के बाद भाजपा सदस्यों ने भी निजी तौर पर स्वीकार किया था कि कांग्रेस सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

    यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Colombia Visit : महाद्वीपों के पार हमारा संघर्ष एक जैसा : राहुल गांधी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराजा शूर सैनी जयंती पर 16 नवंबर को नारनौल में होगा राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article नियम तोड़ने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर लगा बैन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें मान सरकार…

      बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.