Close Menu
    What's Hot

    इंस्टाग्राम चैट लीक से मचा बवाल, एक्ट्रेस पर लगे गंभीर आरोप

    April 23, 2026

    दिल्ली सरकार ने पब्लिक को दिया वाटर एटीएम का तोहफा

    April 23, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026

      आई-पीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच में ममता का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा

      April 22, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए, संप्रदायों में बंटे नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 22, 2026

      भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

      April 22, 2026

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»नियम तोड़ने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर लगा बैन
    खेल

    नियम तोड़ने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर लगा बैन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haris Rauf banned : नियम तोड़ने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर लगा बैन
    Haris Rauf banned : नियम तोड़ने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर लगा बैन

    हारिस रऊफ ने एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच में किया था नियमों का उल्लंघन

    Haris Rauf banned (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : इस साल खेला गया एशिया कप खेल के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों के एक दूसरे के प्रति बर्ताव के लिए ज्यादा चर्चित हुआ। भारतीय टीम ने जहां पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम सदस्यों से बातचीत नहीं की वहीं उन्होंने किसी तरह से हैंड शेक इत्यादि भी नहीं किया। वहीं पाकिस्तान की तरफ से उसके खिलाड़ियों ने भी कई आपत्तिजनक इशारे और प्रतिक्रियाएं मैच के दौरान मैदान में की। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतों की शिकायत भारतीय टीम प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से की।

    ऐसी ही शिकायत पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भी आईसीसी से की। इन्हीं शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अब आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर वित्तीय जुर्माना और प्रतिबंध लगाए गए हैं। बता दें कि, एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की तीन बार भिड़ंत हुई थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के फाइनल मैच में हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी अब तक उन्हें नहीं मिली है।

    पाकिस्तानी गेंदबाज पर दो मैच का प्रतिबंध

    पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में दो बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो बार 30 प्रतिशत मैच फीस का जुमार्ना लगाया गया है। इसी के साथ उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जिसके चलते वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 और 6 नवंबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। रऊफ को पहले भारत के खिलाफ 14 सितंबर को खेले गए मैच में आर्टिकल 2.21 के तहत ‘खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने’ का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें 30 प्रतिशत मैच फीस का जुमार्ना और दो डिमेरिट अंक मिले। इसके बाद, भारत के खिलाफ एक और मैच में इसी अनुच्छेद का दोबारा उल्लंघन करने पर उन पर दोबारा 30 प्रतिशत का जुर्माना लगा और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक मिले।

    सूर्य कुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी आईसीसी ने 30 प्रतिशत मैच फीस का जुमार्ना लगाया है। सूर्यकुमार ने मैच के बाद भारतीय सेना के समर्थन में और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताते हुए बयान दिया था, जिसे ‘खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने’ वाला माना गया। इसके अलावा, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक डिमेरिट अंक मिला है, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चेतावनी मिली।

    ये भी पढ़ें : Virat Kohli : विराट की वो दमदार पारियां, जिनसे बने क्रिकेट के किंग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेता ने दोहराए वोट चोरी के आरोप, फर्जी मकान व फोटो पर उठाए सवाल
    Next Article Motorola का धमाकेदार लॉन्च! 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन मात्र ₹14,999 में, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

      April 21, 2026

      चार हार के बाद मुंबई को मिली जीत

      April 21, 2026

      मुंबई ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया, गुजरात के 5 बैटर्स पवेलियन लौटे

      April 20, 2026

      कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में पहली जीत

      April 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंस्टाग्राम चैट लीक से मचा बवाल, एक्ट्रेस पर लगे गंभीर आरोप

      By श्वेता चौहानApril 23, 2026

      Jyoti Saxena Instagram Chat Controversy: इंस्टाग्राम चैट लीक से मचा बवाल, एक्ट्रेस पर लगे गंभीर…

      दिल्ली सरकार ने पब्लिक को दिया वाटर एटीएम का तोहफा

      April 23, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

      April 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.