Close Menu
    What's Hot

    टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    March 9, 2026

    अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

    March 9, 2026

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026

      Excise Policy Case में हाई कोर्ट सख्त, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस

      March 9, 2026

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाना चाहेगा भारत
    खेल

    सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाना चाहेगा भारत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    2nd Test Ind vs SA : सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाना चाहेगा भारत
    2nd Test Ind vs SA : सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाना चाहेगा भारत

    कल से गुवाहाटी में शुरू होगा सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच, दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है मेहमान टी

    2nd Test Ind vs SA (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्तमान में चल रही दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसर व अंतिम टेस्ट मैच कल गुवाहाटी में शुरू होगा। मेजबान टीम कल शुरू होने वाले टेस्ट मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। ताकि वह सीरीज में वाइटवॉश होने से बच सके। इसके साथ ही वह घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड खराब नहीं करना चाहेगी। दूसरी तरफ मेहमान टीम यह टेस्ट मैच जीतकर भारत को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। कोलकाता टेस्ट में मेजबान टीम को ढाई दिन के अंदर ही शिकस्त देने के बाद मेहमान टीम के हौसले बुलंद हैं।

    पिच और टॉस की रहेगी अहम भूमिका

    शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट से पहले दोनों टीमों में पिच, टीम संयोजन और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने बरसापारा स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि क्यूरेटर घास हटाते हैं या नहीं, इससे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे मैच शुरू होने से शुरूआती घंटे में नमी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

    शुभमन गिल का खेलना मुश्किल

    एक तरफ जहां टीम पहला मैच हारकर दबाव में आ चुकी है वहीं इस टेस्ट मैच में भी कप्तान शुभमन गिल का खेलना मुश्किल है। वे गर्दन और पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और पहले टेस्ट मैच में मात्र दो गेंद ही खेले थे इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और दोबारा वापस नहीं लौटे। माना जा रहा है कि उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे।

    पहले टेस्ट में हार का हुआ नुकसान

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही दो टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया शर्मनाक तरीके से पहला टेस्ट मैच हार गई। टीम का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि यह जीत के लिए मिले 124 रन के टारगेट को भी हासिल नहीं कर पाई। इसके चलते टीम को अपने ही मैदान पर टेस्ट मैच के तीसरे दिन हार का सामना करना पड़ा।

    दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच गवाने के बाद अब भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल पर नंबर चार पर खिसक गई है। जबकि पहले मैच में जीत हासिल करके दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में नंबर दो पर काबिज हो चुकी है। अब सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 22 नवंबर से गोवाहटी में खेला जाएगा।

    प्वाइंट टेबल में आॅस्ट्रेलिया नंबर एक पर

    डब्ल्यूटीसी के प्वाइंट टेबल में फिलहाल आॅस्ट्रेलिया अभी नंबर एक पर विराजमान है। उसने अभी तक खेले गए तीन टेस्ट मैच में सभी में विजय हासिल की है। नबर दो पर दक्षिण अफ्रीका है और उसने तीन में से दो टेस्ट में विजय हासिल की है। श्रीलंका नंबर तीन पर है और भारतीय टीम सबसे ज्यादा आठ टेस्ट मैच खेलकर चार जीत और तीन हार के साथ इस टेबल पर नंबर चार पर है। यदि दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच भी जीत जाती है तो भारत का प्वाइंट टेबल में नंबर दो पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकब और किस टाइम OTT पर आने वाली है? कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक पूरी डिटेल जानें
    Next Article iQOO 15 भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा, 7000mAh की दमदार बैटरी से लैस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026

      भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

      March 9, 2026

      भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

      March 9, 2026

      फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      By परवेश चौहानMarch 9, 2026

      Cricketers Girlfriends: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की…

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

      March 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.