Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

    August 23, 2026

    Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

    August 23, 2026

    Who is Saransh Jain: पिता मशहूर क्रिकेटर, बेटे को 33 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, कौन हैं सारांश जैन? | Sports

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026

      बॉर्डर बंद, फिर भी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की कैसे हुई भारत में एंट्री? भावुक कर देगी इनकी कहानी

      August 23, 2026

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026

      मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत

      August 23, 2026

      घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट
    हरियाणा

    Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 23, 2026No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में मौसम ने फिर करवट ली है. उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट के पास अगले 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है. इसका असर कई राज्यों के मौसम पर साफ दिख सकता है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश भी बारिश के घेरे में हैं. 23 अगस्त को इन इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी है. उधर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ सकता है. यानी मानसून अभी सुस्त पड़ने के मूड में नहीं है. दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य भारत तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा.

    मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी रहेगा. ओडिशा में 23 से 28 अगस्त तक बारिश का जोर बने रहने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी लंबे दौर की बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में 23 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

    पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. (PTI)

    पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

    • बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम इस पूरे मौसम बदलाव की अहम वजह माना जा रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है. पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट के पास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. कई इलाकों में खेतों में पानी भरने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति बन सकती है.
    • देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर एक जैसा नहीं रहेगा. कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश राहत देगी. पश्चिमी तट और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा. वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं. इसके बावजूद केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. अब जानते हैं 23 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

    दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

    दिल्ली-NCR में 23 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश के दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसे में सुबह या शाम के समय अचानक बारिश होने पर सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है.

    यूपी में भारी बारिश का जोर, कई जिलों में आंधी का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, रायबरेली, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन, ललितपुर और प्रयागराज में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी यूपी में 23 से 25 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली का खतरा

    बिहार में 23 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा. पटना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

    गुजरात में अगले सात दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. (PTI)

    झारखंड में 24 घंटे भारी बारिश का दौर, 70 KM की हवाओं का असर

    झारखंड में 23 और 24 अगस्त को बारिश और आंधी का जोर रह सकता है. धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, रांची, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. तेज हवाओं के झोंकों की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बारिश के दौरान बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. रांची में अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लगातार बारिश वाले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.


    हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती 87918

    पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाएं, तटीय इलाकों पर असर

    पश्चिम बंगाल में भी मौसम सक्रिय रहेगा. कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दुर्गापुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव इस क्षेत्र में बारिश बढ़ाने वाला अहम सिस्टम बन सकता है.

    राजस्थान में भी मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    राजस्थान के कई जिलों में 23 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. जयपुर, झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.

    मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर, पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश का खतरा

    मध्य प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक कई इलाकों में व्यापक बारिश का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, नर्मदापुरम, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त और पूर्वी हिस्सों में 23 से 26 अगस्त तक बारिश का असर रह सकता है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    पंजाब-हरियाणा में बादल बरसेंगे, तेज हवाओं से बढ़ेगी मुश्किल

    • पंजाब में 23 और 24 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. लुधियाना, कपूरथला, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं के झोंके करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. चंडीगढ़ में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव और यातायात पर असर पड़ सकता है.
    • हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. तेज हवा के दौरान कमजोर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले निर्माण स्थलों के आसपास जाने से बचना बेहतर रहेगा.

    पहाड़ों पर बारिश का लंबा दौर, लैंडस्लाइड का खतरा

    • उत्तराखंड में 23 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक और आकाशीय बिजली की घटनाएं भी हो सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ जाता है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
    • हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 16 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.
    • जम्मू-कश्मीर में 23 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, बारामूला और बांदीपोरा समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. हवाओं की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 26 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

    पूर्वोत्तर में भारी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

    पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर बना रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. असम और आसपास के इलाकों में पहले से बारिश के कारण कई जगहों पर परेशानी बनी हुई है. गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली का खतरा रहेगा.

    दक्षिण भारत में बारिश जारी, तटीय इलाकों में तेज हवाओं का असर

    दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. केरल और तेलंगाना में 23 से 25 अगस्त, जबकि तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी 23 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं और झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

    गुजरात और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश का दौर

    गुजरात में अगले सात दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. अहमदाबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल और बारिश का असर रह सकता है. फिलहाल राज्य के आसपास कोई बहुत मजबूत बारिश कराने वाला सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए व्यापक स्तर पर बहुत भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है. महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में 23 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी हल्की से मध्यम बारिश के दौर बने रह सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWho is Saransh Jain: पिता मशहूर क्रिकेटर, बेटे को 33 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, कौन हैं सारांश जैन? | Sports
    Next Article कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘मैंने ऐसा बोला ही नहीं, मेरे मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं…’ सज्जन सिंह विवाद पर दीपेंद्र हुड्डा की सफाई

    August 23, 2026

    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

    August 23, 2026

    sugar price | sugar price increase reason | chini ka rate | रक्षाबंधन पर इस बार मिठाई पड़ेगी महंगी, कारोबारियों ने बताई असल वजह, बोले

    August 23, 2026

    करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

    August 23, 2026

    मिरर वर्क से लेकर मोतियों की चमक तक, राखी कलेक्शन में छाए ये फैंसी सूट

    August 23, 2026

    हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता को फोन कर युवक ने सुनाया अपना दर्द और फिर…

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

    By अंकित कुमारAugust 23, 2026

    Imran Masood Family Controversy: हमजा ने दावा किया कि मेरे पास ऐसी बातचीत और रिकॉर्डिंग…

    Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

    August 23, 2026

    Who is Saransh Jain: पिता मशहूर क्रिकेटर, बेटे को 33 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, कौन हैं सारांश जैन? | Sports

    August 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.