Close Menu
    What's Hot

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026

    2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

    October 13, 2026

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026

      Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक पाबंदी, सरकार ने जारी किया नया आदेश | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Who is Saransh Jain: पिता मशहूर क्रिकेटर, बेटे को 33 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, कौन हैं सारांश जैन? | Sports
    खेल

    Who is Saransh Jain: पिता मशहूर क्रिकेटर, बेटे को 33 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, कौन हैं सारांश जैन? | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    saransh jain test debut
    सारांश जैन का श्रीलंका में टेस्ट डेब्यू

    नई दिल्ली. अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना हर एक युवा का होता है. चयनकर्ताओं की नजर कम उम्र में पड़ जाए तो अच्छा वरना यह सपना पूरा करने में लंबा समय लग जाता है. इसका उदाहरण सारांश जैन है. 33 साल की उम्र में उनको भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. कोलंबो में कुलदीप यादव के फिट ना होने के बाद इस खिलाड़ी को भारत की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. रवींद्र जडेजा के हाथों से डेब्यू कैप दिया गया.

    सारांश जैन के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का कहानी एक जिद और लगातार मेहनत की कहानी है. मध्य प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट में बॉल और बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम उनको चयनकर्ताओं ने दिया. टीम में सलेक्शन हुआ और अब वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं.

    The feeling of making your Test Debut ✨#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja presents the Test cap to Saransh Jain 👏👏

    Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6H6KrUdSkU

    — BCCI (@BCCI) August 23, 2026

    सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ.घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंड खेल से चयनकर्ताओं को लगातार प्रभावित किया. सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं जबकि दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ना सिर्फ यह खिलाड़ी अपनी स्पिन से विकेट चटकाने में माहिर है बल्कि नीचले क्रम में मुश्किल में आकर रन बनाने का भी हुनर है.

    श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू का मौका हासिल करने वाले सारांश के पिता सुबोध जैन भी क्रिकेटर रहे हैं. वह मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं. पिता भी एक दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर थे. हालांकि उनको घरेलू क्रिकेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इस नाम से सभी वाकिफ हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए नौ रणजी मुकाबले खेले थे. सारांश को एक बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए पिता ने काफी मेहनत की है. यहां तक की अपने कैंसर होने तक की खबर सारांश से छुपाई. जब सारांश ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे उस समय उनके पिता की कैंसर की सर्जरी हुई थी.जब वो लौटकर आए तो कहा कि तुम खेल पर ध्यान दो बाकी किसी बात की चिंता मत करो.

    मध्य प्रदेश के लिए साल 2014 में सारांश ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया. उन्होंने अपने ऑलराउंडर खेल से 2021-22 के सीजन में मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. सारांश ने नॉकआउट मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा मुंबई के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 57 रन की शानदार पारी खेली. साल 2022-23 के रणजी सीजन में इस खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से धमाका किया. उन्होंने सीजन में कुल 360 रन और 35 विकेट भी अपने नाम किए. उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का लाला अमरनाथ अवॉर्ड भी मिला. इतना ही नहीं सारांश जैन को 2025 दलीप ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कुल 16 विकेट हासिल किए.

    सारांश जैन ने भारत की तरफ से डेब्यू का मौका हासिल करने से पहले 54 फर्स्ट-क्लास मैचों खेले. इसमें उन्होंने 2223 रन बनाए. वहीं कुल 188 विकेट भी चटकाए. हालिया रणजी ट्रॉफी सीजन में इस खिलाड़ी ने 518 रन बनाने के साथ 30 विकेट भी चटकाए. उनको सीरीज से पहले इंडिया ए टीम में चुना गया था और श्रीलंका दौरे पर भी खेले गए अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद 70 रन की पारी खेली थी. इसके साथ ही उन्होंने 6 विकेट भी हासिल किया.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉर्डर बंद, फिर भी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की कैसे हुई भारत में एंट्री? भावुक कर देगी इनकी कहानी
    Next Article Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026

      शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, आईसीसी अवार्ड में जलवा | Sports

      October 13, 2026

      Yuvraj Singh in IPL 2027: युवराज सिंह की आईपीएल में हुई वापसी, किस टीम की जर्सी में उतरेंगे मैदान पर | Sports

      October 13, 2026

      अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20i में फिर मचाई सनसनी, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा | Sports

      October 12, 2026

      Ind vs WI T20: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, अर्शदीप सिंह की कहर बॉलिंग, टीम इंडिया को मिली वेस्टइंडीज पर बढ़त | Sports

      October 11, 2026

      Ind vs WI Live Streaming: भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला फ्री में देखना है, करें बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

      October 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      By अंकित कुमारOctober 14, 2026

      पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हमले की घटना सामने आई है। Mamata…

      2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

      October 13, 2026

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.