फैंस के साथ साझा की खुशखबरी
Anne Hathaway, (द भारत ख़बर), मुंबई: आॅस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे 43 साल की उम्र में तीसरी मां बना बनेंगी। इस खुशी की खबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बांटा है। यह खबर जानकर उनके फैंस और हॉलीवुड के कई सेलेब्स खुशी से फूले नहीं समाए हैं।
एनी हैथवे ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार देर रात एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह सफेद पहनावे में अपने लिविंग रूम में चल रही हैं। फिर वह घूमती हैं और अपना बेबी बंप दिखाती हैं। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है, बेबी, मैं तुम्हारी हूं।
पहले ही दो बेटों की मां हैं एनी हैथवे

एनी हैथवे और उनके पति एडम की यह तीसरी संतान होगी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। 10 साल के बेटे का नाम जोनाथन है, वहीं 6 साल के बेटे का नाम जैक है। अब एनी हैथवे तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। यह खुशी उन्होंने अपने फैंस के साझा की है। एनी हैथवे की पोस्ट पर फैंस और हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है, एक्ट्रेस को बधाई दी है।
करियर फ्रंट पर क्या रही हैं एनी हैथवे?
एनी हैथवे के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 रिलीज हुई। इसमें मेरिल स्ट्रीप के साथ वह नजर आई। 20 साल पहले इस फिल्म का पहला पार्ट बना था, उसमें भी ये दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में थीं। इसके अलावा वह फिल्म ओडिसी में अहम किरदार निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

