Close Menu
    What's Hot

    रिलीज से पहले ‘भूत बंगला’ का तूफान! टिकटों की बंपर बिक्री से हिला बॉक्स ऑफिस

    April 17, 2026

    भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

    April 17, 2026

    जेठालाल को डराने वाला ये शख्स निकला ‘गोली’ का पिता! तारक मेहता शो का चौंकाने वाला सच

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अनिल अंबानी को झटका, लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      April 16, 2026

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज सुपर-8 में भारत के सामने अफ्रीकी चुनौती
    खेल

    आज सुपर-8 में भारत के सामने अफ्रीकी चुनौती

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs SA T20 Match Live : आज सुपर-8 में भारत के सामने अफ्रीकी चुनौती
    Ind vs SA T20 Match Live : आज सुपर-8 में भारत के सामने अफ्रीकी चुनौती

    अभी तक इस विश्व कप में अजेय है टीम इंडिया, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को खेला जाएगा मुकाबला

    Ind vs SA T20 Match Live  (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप में सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। हालांकि सुपर आठ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला ही मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया। आज सुपर आठ के मुकाबलों में टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत करेगी। पहले ही मैच में टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। दोनों ही टीमें जबरदस्त फार्म में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मैच देखने को मिलेगा।

    भारत के लिए बल्लेबाजों का चलना जरूरी

    इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाज अभी तक पूरे फ्लो में बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए हैं। यही कारण है कि अमेरिका जैसी कम अनुभवी टीम के सामने टीम इंडिया मुसीबत में फंसती-फंसती बची। अब जबकि सुपर आठ के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं तो भारतीय टीम को अपनी इस कमजोरी से उभरना होगा। टीम के बल्लेबाजों को विशेषकर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव तीनों बल्लेबाजों को बड़े रन बनाने होंगे। टीम को अफ्रीका के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी उमदा प्रदर्शन करना होगा।

    तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

    सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों आॅलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    आज के मैच के लिए संभावित टीमें

    भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
    दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, केशव महाराज।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRajpal Yadav ने तिहाड़ से निकलकर गिनाईं जेल की परेशानियां, स्मोकिंग को लेकर कही बड़ी बात
    Next Article ₹49,999 में आया Google Pixel 10a, सेल डेट, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी डिटेल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

      April 16, 2026

      क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज

      April 15, 2026

      193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

      April 14, 2026

      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

      April 13, 2026

      मैच हारे तो याद आई माहिका! हार्दिक पंड्या का इमोशनल वीडियो कॉल वायरल

      April 13, 2026

      आरसीबी ने मुंबई को 241 रन का टारगेट दिया

      April 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रिलीज से पहले ‘भूत बंगला’ का तूफान! टिकटों की बंपर बिक्री से हिला बॉक्स ऑफिस

      By श्वेता चौहानApril 17, 2026

      Bhoot Bangla Advance Booking: रिलीज से पहले ‘भूत बंगला’ का तूफान! टिकटों की बंपर बिक्री…

      भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

      April 17, 2026

      जेठालाल को डराने वाला ये शख्स निकला ‘गोली’ का पिता! तारक मेहता शो का चौंकाने वाला सच

      April 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.