बोलीं- हंगामा मच जाएगा
Gadar 3, (द भारत ख़बर), मुंबई: सनी देओल के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं, जिनमें रामायण, एंटनी, लाहौर 1947 और जाट शामिल है। इन फिल्मों के अलावा सनी देओल जल्द ही गदर सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं। गदर 2 की सक्सेस के बाद हर कोई गदर 3 के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
गदर 2 की तरह ही गदर 3 में भी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने के लिए मिलने वाली है। आने से पहले ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। अब अमीषा पटेल ने गदर 3 पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। अमीषा पटेल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कंफर्म किया कि गदर 3 जरूर बनेगी और ये गदरह्ण और गदर 2 से भी ज्यादा बेहतर और बड़ी होगी।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इस फ़्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म बनने की बात को कंफर्म किया। उन्होंने यह भी कहा कि गदर फ़्रैंचाइजी की फिल्मों के लिए बॉक्स आॅफिस पर कम से कम 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन होना जरूरी है।
गदर 3 कब आएगी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा, गदर 3 पक्का आएगी और जब आएगी तो थिएटर में हंगामा मच जाएगा। आॅडियंस के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर जैसे बड़े ब्रांड के लिए बॉक्स आॅफिस पर 500 करोड़ तो बस कम-से-कम कमाई होगी। और इस बार इसका स्केल और स्क्रिप्ट, दोनों ही और भी ज्यादा बड़े और जबरदस्त होंगे। तैयार रहिए!
गदर 2 बजट-कलेक्शन
गदर 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। गदर 2 का बजट 75 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 686 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

