Close Menu
    What's Hot

    बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

    June 13, 2026

    हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

    June 13, 2026

    कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      June 13, 2026

      पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

      June 13, 2026

      ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस ने की रेड, बाहर मौजूद रही सेंट्रल फोर्स

      June 13, 2026

      केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

      June 13, 2026

      कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज

      June 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री
    Breaking News

    मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News
    PM Modi News: मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

    PM Modi News, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी आज लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले प्रधानमंत्री बन गए। उन्हें लगातार बतौर पीएम का पद संभाले हुए 12 साल पूरे हो गए। इस खुशी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में कई जगहों पर जश्न मना रही है। पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को गिनवा रही है। प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 12 वर्ष कर शासन  मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

    कुछ रिकॉर्ड से अब भी मोदी दूर

    हालांकि नेहरू-इंदिरा के कुछ रिकॉर्ड से अब भी मोदी दूर हैं। पीएम मोदी के नाम 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का भी रिकॉर्ड है। बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने व देश की अर्थव्यवस्था को गति देने सहित कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी अचीवमेंट्स में सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी पीएम रहने की उपलब्धि भी शामिल है।

    अभी कई और रिकॉर्ड होना बाकी

    अगर दिनों की बात करें तो पीएम मोदी लगातार 4,399 दिन देश पर शासन करके पंडित नेहरू के लगातार 4,398 दिन शासन (बतौर चुने हुए प्रधानमंत्री) करने का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। मोदी के नाम अभी कई और रिकॉर्ड होना बाकी है। कुछ और रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो अभी उनकी पहुंच से दूर हैं। उन्हें पार करने के लिए पीएम मोदी को कम से कम एक और कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनना होगा।

    इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करने वाले नेता

    पीएम मोदी इसी वर्ष 22 मार्च को राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों को मिलाकर देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करने वाले नेता बने थे। उन्होंने लगातार कार्यकारी पद पर बने रहने के मामले में सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि केवल किसी एक सरकार की लीडरशिप करते नहीं आई है। बल्कि 15 साल तक गुजरात का सीएम रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार लगभग 12 साल से प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड शामिल है।

    बतौर प्रधानमंत्री मई 2014 – वर्तमान 

    बतौर गुजरात सीएम पीएम मोदी 12 वर्ष से अधिक (अक्टूबर 2001 – मई 2014) तक रहे। वहीं बतौर प्रधानमंत्री वह 12 वर्ष से अधिक (मई 2014 – वर्तमान) समय तक रहे।  मोदी ने बतौर गैर-कांग्रेसी पीएम के मामले में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को काफी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने संसद में लगातार दो बार पूर्ण बहुमत (2014 और 2019 दोनों में) की सरकार बनाई। इनमें जहां बीजेपी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े- 272 के पार थी, वहीं एनडीए का आंकड़ा 300 के पार ही था।

    यह भी पढ़ें : India On Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लगाई फटकार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article13 जून को IMA में रचा जाएगा इतिहास, महिला कैडेट्स पहली बार बनेंगी लेफ्टिनेंट, पुरुष कैडेट्स के साथ उठाएंगी कदम
    Next Article बिकिनी पहन Beach पर छाईं ये हसीना, उड़ती जुल्फों और दिलकश अदाओं ने लूटी महफिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      June 13, 2026

      पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

      June 13, 2026

      ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस ने की रेड, बाहर मौजूद रही सेंट्रल फोर्स

      June 13, 2026

      केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

      June 13, 2026

      कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज

      June 12, 2026

      इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

      June 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया

      By अंकित कुमारJune 13, 2026

      Assam Plane Crash: बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…

      हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

      June 13, 2026

      कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

      June 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.