Close Menu
    What's Hot

    फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

    July 24, 2026

    रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

    July 24, 2026

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा सरकार ने मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर 32 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत पात्र नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार विभाग में आठ विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें 13 सहायक, 6 लिपिक, 3 अधीक्षक, 3 निजी सहायक, 3 स्टेनो-टाइपिस्ट, 2 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 निजी सचिव  तथा 1 चालक का पद शामिल है। प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाने वाली ये नियुक्तियां हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार की जाएंगी।

    अलग-अलग पात्रता मानदंड

    सरकार ने प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। अधिकांश पदों के लिए समकक्ष पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा, जबकि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए दो वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है। अधीक्षक के पद के लिए ऐसे कर्मचारी भी पात्र होंगे, जिन्होंने सहायक अथवा उप अधीक्षक के रूप में आठ वर्ष से अधिक सेवा की हो। इसी प्रकार, निजी सहायक के रूप में आठ वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले कर्मचारी निजी सचिव के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    विभागों को दिए गए निर्देश

    सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों के आवेदन, निर्धारित प्रारूप में उनका बायोडाटा तथा पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) का सारांश संलग्न कर पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर मानव संसाधन विभाग को भेजें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं कर्मचारियों के नाम भेजे जाएं, जिनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही, सतर्कता जांच अथवा दंड लंबित न हो। विभागों से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशंसा करने को भी कहा गया है, जिन्हें चयन होने पर तत्काल कार्यमुक्त किया जा सके। इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन की अग्रिम प्रति सीधे मानव संसाधन विभाग को भी भेज सकते हैं। हालांकि, साक्षात्कार अथवा चयन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उन्हें अपने मूल विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


    Vivek Kumar news18

    Haryana News 86675 Also read: Haryana News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों से छेड़छाड़ न करें, निगम ने किसानों और उपभोक्ताओं को किया अलर्ट



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान करेगा भारत की मेजबानी, एशियन गेम्स से पहले हो सकती है 3 टी20 मैचों की सीरीज | Sports
    Next Article रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

    July 24, 2026

    खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

    July 24, 2026

    UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

    July 24, 2026

    प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत

    July 24, 2026

    हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की जनसुनवाई, 19 में से 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा

    July 24, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 13 राज्यों में मानसून दिखाएगा तेवर, मुंबई-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, मौसम पर IMD अपड

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

    By परवेश चौहानJuly 24, 2026

    Oil price surged : ईरान में अमेरिकी हमला तेज होने और हुती विद्रोहियों द्वारा लाल…

    रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

    July 24, 2026

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    July 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.