नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट और फिर वनडे मैचों की सीरीज खेली थी. अब खबर है कि दोनों टीमें एक बार फिर से आमने सामने हो सकती हैं. एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के तहत भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेले जाने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे.
अफगानिस्तान की टीम को भारत में आकर भारत की मेजबानी करने का मौका मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टी20 सीरीज के मैच 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपनी मेजबानी भारत में करेगा. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान की क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उनको भारत में अपना होम ग्राउंड बनाने की इजाजत दी थी. इससे पहले अफगानिस्तान अपने घरेलू मुकाबले देहरादून, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ में होस्ट किया करता था. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टीम अपना मुकाबला खेलती रही है. ऐसी इसलिए हैं कि उसके देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट सुविधाएं सीमित हैं.
भारत का शेड्यूल अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए अनुकूल माना जा रहा है. श्रीलंका दौरे का दूसरा टेस्ट 27 अगस्त को समाप्त होगा. इसके दो सप्ताह बाद अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 खेला जाएगा. इसके बाद 24 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा.
भारतीय टीम हालिया टी20 सीरीज में निराशा हाथ लगी है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टीम को सीरीज हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर अफगानिस्तान ने इस साल टी20 विश्व कप के बाद अभी तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों मौका होगा.

