Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: 27 मई को नहीं होगी ईद की छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

    May 25, 2026

    ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह ने लगाई आग, भोजपुरी अंदाज देख इंटरनेट हुआ दीवाना

    May 25, 2026

    हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब के कलाकारों ने पंजाबी भाषा में दी शानदार प्रस्तुति, ‘भारंगम’ में दूसरे दिन हुआ नाटक सांदल बार का मंचन
    Breaking News

    पंजाब के कलाकारों ने पंजाबी भाषा में दी शानदार प्रस्तुति, ‘भारंगम’ में दूसरे दिन हुआ नाटक सांदल बार का मंचन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रोहतक: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल भारत रंग महोत्सव (भारंगम) के 25वें संस्करण के तहत इस वर्ष दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) को चार नाटकों की मेजबानी का अवसर मिला है। चार दिवसीय इस नाट्य उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को ‘सांदल बार’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया।

    पंजाब के अमृतसर से आए मंच रंगमंच समूह के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह नाटक इतिहास के पन्नों में दबी एक दर्दनाक कहानी को सामने लाता है। नाटक ने पहचान, अपनापन और मानवीय मूल्यों जैसे समकालीन सवालों को गहराई से उठाया। पंजाबी भाषा में मंचित होने के बावजूद भाषा कहीं भी बाधा नहीं बनी, बल्कि कलाकारों के सशक्त अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखा।

    करीब 1 घंटा 25 मिनट की अवधि वाले इस नाटक का लेखन डॉ. हरजीत सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन केवल धालीवाल ने किया। ‘सांदल बार’ उन मूल निवासियों की त्रासदी की कहानी है, जिन्हें ब्रिटिश शासन ने अपने समर्थकों को जमीन देने के लिए उनके घरों और इलाकों से बेदखल कर दिया था। पीढ़ियों से नदियों के किनारे शांतिपूर्वक जीवन जीने वाले इन लोगों से यह कहकर जमीन छीन ली गई कि उनके पास मालिकाना हक का कोई लिखित प्रमाण नहीं है।

    नाटक में अविभाजित पंजाब के सांदल वन, रावी नदी और धान के खेतों से घिरे उस उपजाऊ क्षेत्र को दिखाया गया है, जहां घने जंगलों में आदिवासी समुदाय निवास करता था। ये लोग पशुपालन पर निर्भर थे और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीते थे। जंगलों में रहने के कारण उन्हें ‘जंगली’ कहा गया, जबकि इतिहास बताता है कि उनके पूर्वजों ने सिकंदर की सेनाओं से भी संघर्ष किया था। इन समुदायों में किसी तरह का धार्मिक कट्टरपन नहीं था और सभी धार्मिक परंपराओं को समान दृष्टि से देखा जाता था।

    नाटक यह भी दर्शाता है कि किस तरह औपनिवेशिक नीतियों के चलते सदियों पुरानी जीवन-शैली, जंगल, नदियां और जमीन उनसे हमेशा के लिए छीन ली गई। ‘सांदल बार’ के मूल निवासियों की यह पीड़ा आज के समय में भी अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति की झलक देती है। जब सत्ता सदियों से बसे लोगों से जमीन का सबूत मांगती है, तो यह कहानी सिर्फ अतीत की नहीं, बल्कि वर्तमान की भी प्रतीत होती है। नाटक सभ्यता और औद्योगीकरण के नाम पर प्रकृति और मानव जीवन के साथ हुए अन्याय पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

    इस नाटक में केवल धालीवाल, हरप्रीत सिंह, युवनिश शर्मा, गुरदीत पाल सिंह, निशान सिंह, जसवंत सिंह, इमैनुएल सिंह, कुशाग्र कालिया, शिवम, आकाशदीप, राजा, हर्षित, हरमीत सिंह, जुझार सिंह, परमवीर सिंह, नवजीत कौर, गुरलीन कौर, आकाशदीप सिंह, जसवीन कौर, जॉय शर्मा और गुरविंदर सिंह ने सशक्त अभिनय किया।

    कार्यक्रम के दौरान अभिनेता जतिन सरना, मंडलायुक्त राजीव रत्न, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित दुबे, गुलशन भाटिया और डीएलसीसुपवा के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    haryana news national school of drama nsd news rohtak
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुलदीप धालीवाल बोले- राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की नशा विरोधी यात्रा महज दिखावा
    Next Article देश में आम चुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह ने लगाई आग, भोजपुरी अंदाज देख इंटरनेट हुआ दीवाना

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      हरियाणा में महर्षि कश्यप के नाम पर बनेगी धर्मशाला और चौक, मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा

      May 25, 2026

      GF माहिका शर्मा पर दिल हार बैठे हार्दिक पंड्या, फैमिली बॉन्ड ने जीता फैंस का दिल

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      दूसरी औरतों संग पार्टी करता है अरबपति पति, फिर पत्नी ने बोली इतनी बड़ी बात

      May 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: 27 मई को नहीं होगी ईद की छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

      By श्वेता चौहानMay 25, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने नेगोशिएबल एक्ट-1881 की धारा 25 के तहत, ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के…

      ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह ने लगाई आग, भोजपुरी अंदाज देख इंटरनेट हुआ दीवाना

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.