Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    March 16, 2026

    लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

    March 16, 2026

    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»कुलदीप धालीवाल बोले- राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की नशा विरोधी यात्रा महज दिखावा
    पंजाब

    कुलदीप धालीवाल बोले- राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की नशा विरोधी यात्रा महज दिखावा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार यात्राएं निकाल रही है। लेकिन हमारी सरकार की सफलता से बौखलाहट में आकर राज्यपाल साहब ने जो अपनी अलग यात्रा शुरू की है, उसका तरीका और उसमें शामिल लोग कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

    मीडिया को संबोधित करते हुए धालीवाल ने स्पष्ट किया कि हम नशे के खिलाफ किसी भी मुहिम के विरोधी नहीं हैं और चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस लड़ाई का हिस्सा बने, लेकिन राज्यपाल का उन लोगों को साथ लेकर चलना निंदनीय है जो खुद पंजाब में नशा फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।

    धालीवाल ने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस यात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के नेता अश्वनी शर्मा साथ बैठे हों, वह यात्रा नशा खत्म करने के लिए नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने की कोशिश लगती है।

    उन्होंने कहा कि राज्यपाल साहब को यात्रा शुरू करने से पहले यह समझना चाहिए था कि पांच दरियाओं की इस धरती पर नशे का ‘छठा दरिया’ कौन लेकर आया था। 2007 से 2017 तक पंजाब में जिनकी सरकार रही, उन्हीं के राज में नशा फला-फूला और आज वही लोग राज्यपाल के साथ मंच साझा कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए नशा तस्करों को पनाह दी।

    आप नेता ने आगे कहा कि आज पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि जिन ताकतों ने पंजाब की जवानी को बर्बाद किया, वे किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। राज्यपाल साहब आज उन्हीं ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं जिन्होंने पंजाब का भविष्य अंधकार में धकेला।

    धालीवाल ने कहा कि अगर राज्यपाल वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें उन लोगों और संस्थाओं को साथ लेकर चलना चाहिए जो पिछले कई सालों से जमीन पर नशे के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से नशा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है और हम पिछले 4 साल से इसके खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहे हैं।

    कुलदीप धालीवाल ने कहा कि राज्यपाल की यात्रा में पंजाब को बर्बाद करने वाले गुनहगारों का शामिल होना बेहद निराशाजनक है। पंजाब की जनता सब देख रही है और वह जानती है कि कौन नशे के खिलाफ लड़ रहा है और कौन नशा बेचने वालों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपनी मुहिम जारी रखेगी, लेकिन नशा तस्करों के राजनीतिक आकाओं के साथ मिलकर निकाली जाने वाली ऐसी किसी भी यात्रा का पंजाब के लोग समर्थन नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैलेंटाइन से पहले सिनेमाघर, अप्रैल में OTT! ‘तू या मैं’ की रिलीज डिटेल्स आई सामने
    Next Article पंजाब के कलाकारों ने पंजाबी भाषा में दी शानदार प्रस्तुति, ‘भारंगम’ में दूसरे दिन हुआ नाटक सांदल बार का मंचन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- प्रति परिवार हर वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

      March 16, 2026

      पंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहाँ BJP की धर्म और…

      March 15, 2026

      अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए मान सरकार

      March 15, 2026

      पंजाब में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

      March 14, 2026

      दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      By श्वेता चौहानMarch 16, 2026

      एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब के  ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन…

      लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

      March 16, 2026

      Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.