अपने एलिगेंट लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं एक्ट्रेस
Ashnoor Kaur, (द भारत ख़बर), मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने एलिगेंट लुक की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस में कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ये एक तरीके की कार्सेट ड्रेस है और बैक पर बनी इसकी लेस अप डिटेलिंग काफी शानदार लग रही है। अपनी वेवी हेयर स्टाइल के साथ अशनूर ने बालों में एक बड़ा सा क्रीम कलर का साटन बो लगा रखा है जो उनके पूरे लुक को और एलिवेट कर रहा है।
नेवी ब्लू रंग के स्ट्रैपलेस गाउन में भी शेयर की तस्वीरें

वहीं एक अन्य फोटो में अशनूर ने नेवी ब्लू रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना है। गाउन का फिटेड डिजाइन उनके लुक को एलिगेंट और स्टाइलिश बना रहा है। अशनूर ने इसके साथ ज्वेलरी के तौर पर गले में मल्टी-लेयर पर्ल चोकर नेकलेस पहना है, जिससे पूरा लुक अट्रैक्टिव दिख रहा है। सीढ़ियों पर खड़े होकर अशनूर ने अलग-अलग अंदाज में कई सारे पोज दिए। अशनूर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें: बोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल

