Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

    November 15, 2026

    दिल्ली में प्रदूषण की हालत बद से बद्तर हुई, AQI 400 पार, राहत की उम्मीद नहीं

    November 15, 2026

    गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Microsoft Global Outage: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बहाल, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी | National

      November 14, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मौसम सामान्य, हिमाचल में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का हाल | National

      November 14, 2026

      SOG के 2 जवानों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा कदम, इन 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

      November 13, 2026

      काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      IMD Weather Update Today: आज हिमाचल में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा-पंजाब का हाल | National

      November 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Asia Cup Women: पाकिस्तान ने किया ऐशिया कप और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी | Sports
    खेल

    Asia Cup Women: पाकिस्तान ने किया ऐशिया कप और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Diana Baig
    एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

    नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा युवा चेहरों पर भरोसा जताया है. अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है. अनुभवी ऑलराउंडर आलिया रियाज को एशियन गेम्स के लिए चुना गया है लेकिन एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली.

    कमाल की बात यह है कि जिस डायना बेग को बाहर रखने का फैसला लिया गया है वो लंबे समय से पाकिस्तान की महिला टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज रही हैं. साल 2015 में उन्होंने टीम में जगह बनाई थी और पिछले 10 सालों से लगातार हर बड़े इवेंट में खेलने उतरी. चयनकर्ताओं ने उनके हालिया प्रदर्शन को टीम सलेक्शन का पैमाना बनाया. उनके खेल में लगातार गिरावट आई. वर्ल्ड कप में किए गए प्रदर्शन के बाद उनको सलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में से बाहर कर दिया था.

    डायना के जैसे ही आलिया रियाज को भी खराब प्रदर्शन का खामियाजा उठाना पड़ा. वर्ल्ड कप में वो महज 37 रन ही बना पाई थी. एशियन गेम्स के लिए पहले से तय टीम में उनका नाम शामिल है.

    पाकिस्तान के टीम में कप्तान फातिमा सना की वापसी हुई है। इंग्लैंड के क्रिकेट लीग द हंड्रेड से ब्रेक के बाद वह पाकिस्तान की कमान संभालेंगी. तेज गेंदबाजी विभाग में सायरा जाबीन, वहीदा अख्तर और तस्मिया रुबाब को मौका दिया गया है. पाकिस्तान की एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में नाजिहा अल्वी और बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल को मौका दिया गया है . अगर बात एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम की करें तो आलिया रियाज मौजूद हैं.पाकिस्तान की महिला टीम का टी20 में प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में बेहद शर्मनाक रहा है. टीम ने अपने खेले गए 10 टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ दो जीत दर्ज कर सकी है. वर्ल्ड कप में खेलने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम को पांच में से चार में हार का सामना करना पड़ा था.

    महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को भारत, हांगकांग और थाईलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा. इसके बाद 5 सितंबर को भारतीय टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगी. 7 सितंबर को हांगकांग से टीम का सामना होगा. अगर एशियन गेम्स की बात करें तो पाकिस्तान की टीम 17 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ उतरेगी.

    फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, हुमा बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन और उम्म-ए-हानी।

    रिजर्व खिलाड़ी: नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा आरूब शाह और रमीन शमीम।

    फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

    रिजर्व खिलाड़ी: तस्मिया रुबाब, हुमा बिलाल, माहम अनीस और सदफ शमास।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज का सोना-चांदी का भाव जारी! खरीदारी से पहले जरूर जानें रेट
    Next Article घर में शुरू हो जाएगी कलह…मुख्य द्वार पर गंदा पायदान रखना इतना घातक – News18 हिंदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs Nz ODI Series: रोहित और विराट फ्लॉप…बॉलर्स ने पलट दी बाजी, टी20 के बाद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को दी मात | Sports

      November 15, 2026

      Watch Viral Video: जप रहे थे सीता राम…सहवाग के बेटे ने पापा को किया वीडियो कॉल, आखिरी ओवर का बताया हाल | Sports

      November 15, 2026

      Japan Masters 2026 Final: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | Sports

      November 15, 2026

      Watch Vial Video: पहले पाकिस्तान के जबड़े छीना मैच, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने जख्म पर छिड़का नमक, जश्न का वीडियो देखिए | Sports

      November 14, 2026

      Ind vs NZ Live Streaming: करो या मरो मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे, लाइव मैच का कैसे उठाएं मजा | Sports

      November 14, 2026

      79 बॉल 174 रन …सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत | Sports

      November 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

      By प्रमोद रिसालियाNovember 15, 2026

      Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर…

      दिल्ली में प्रदूषण की हालत बद से बद्तर हुई, AQI 400 पार, राहत की उम्मीद नहीं

      November 15, 2026

      गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

      November 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.