नई दिल्ली. एशियन गेम्स से भारत के लिए शुक्रवार को एक बेहद शानदार खबर आई. सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग में देश को गोल्ड मेडल दिलाया. भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दोनों ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए. दक्षिण कोरिया की टीम 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं ईरान ने 415.8 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत का 484.6 का स्कोर नया एशियन रिकॉर्ड भी बन गया.
सुरुचि सिंह और कमलजीत के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या अब 19 हो गई. अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीता है. पदक तालिका में भारत फिलहाल 12वें स्थान पर है.
भारत की शूटिंग जोड़ी सुरुचि सिंह और कमलजीत ने फाइनल की शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी. पहली सीरीज में सटीक निशाना साधने वाली भारतीय जोड़ी के पास दक्षिण कोरिया पर 4.9 अंकों की बढ़त थी. दूसरी सीरीज में विरोधी ने जोरदार वापसी की और अंतर को घटाकर 1.2 अंक कर दिया. दबाव में भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा. पहली एलिमिनेशन के बाद सुरुचि सिंह और कमलजीत फिर से बढ़त हासिल की. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने 5.8 और फिर 7.1 अंकों की बढ़त हासिल कर ली.
GOLD FOR INDIA! 🇮🇳🥇
Asian Games 2026 | Shooting
10m Air Pistol Mixed Team – FinalKamaljeet (National Camper) and Suruchi Inder Singh (TOPS Core Athlete) clinched the Gold Medal with a score of 484.6, setting a new Asian Record and surpassing the previous mark of 481.3 held… pic.twitter.com/nkb51pmBNM
— SAI Media (@Media_SAI) September 25, 2026
फाइनल में जब सिर्फ दो शॉट बाकी थे, तब भारत दक्षिण कोरिया से 7.2 अंक आगे था. आखिरी दो शॉट में सुरुचि ने अपना पूरा ध्यान लगाया और सटीक निशाना साधा उन्होंने पेनल्टीमेट शॉट में 10.5 अंक हासिल किए जबकि कमलजीत ने 9.5 अंक बनाए. आखिर शॉट से पहले भी भारत के पास 6.2 अंकों की बढ़त थी. सुरुचि ने आखिरी शॉट में 10.8 अंक हासिल कर भारत का गोल्ड पक्का कर दिया। यह एशियन गेम्स में भारत का शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक भी रहा.

