Close Menu
    What's Hot

    मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State

    August 5, 2026

    Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

    August 5, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026

      आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National
    Breaking News

    Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 5, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Assam flood latest news 2026, Assam flood death toll 87, ASDMA flood affected districts Assam, Assam relief camps displaced families, Brahmaputra flood impact on villages, Assam flood crop damage and rescue operations, असम बाढ़, असम बाढ़ 2026, असम बाढ़ न्यूज
    असम में बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और 7 जिलों में भारी तबाही हुई है।

    Assam Flood Disaster 2026: असम एक बार फिर भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। हर साल मानसून के दौरान राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आते हैं, लेकिन इस बार की तबाही ने हजारों परिवारों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ पानी और सन्नाटा दिखाई दे रहा है। खेत, खलिहान, मवेशी, सड़कें और लोगों की वर्षों की मेहनत देखते ही देखते बाढ़ के पानी में समा गई। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जबकि हजारों लोग खुले आसमान के नीचे राहत शिविरों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। राज्य सरकार और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कई गांवों तक पहुंचना अभी भी चुनौती बना हुआ है।

    87 की मौत, 1.28 लाख से ज्यादा प्रभावित

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। सोमवार को जारी सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि फिलहाल 7 जिलों में करीब 1.28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हाल ही में दर्ज दो नई मौतें सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में हुई हैं। प्रभावित जिलों में चराइदेव, शिवसागर, धेमाजी, गोलाघाट, विश्वनाथ, जोरहाट और लखीमपुर शामिल हैं। इन इलाकों में लगातार हुई बारिश और नदियों के उफान पर आने से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से टूट गया है।

    घर डूबे, सड़कें टूटीं, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

    बाढ़ ने केवल लोगों के घर ही नहीं छीने, बल्कि उनकी आजीविका पर भी गहरा असर डाला है। ASDMA के मुताबिक 380 गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जबकि 14,230.148 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबने से फसलें नष्ट हो गई हैं। धान और अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कई स्थानों पर सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित है। बिजली और पेयजल आपूर्ति भी कई इलाकों में प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नावों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी मुश्किल हो गई है।

    शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट में ज्यादा तबाही

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित 1,28,071 लोगों में सबसे अधिक 55,200 लोग शिवसागर जिले के हैं। इसके अलावा 34,050 लोग चराइदेव और 20,209 लोग जोरहाट जिले में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हजारों परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए 38 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां करीब 12 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। राहत शिविरों में भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि कई स्थानों पर लोगों ने राहत सामग्री की कमी की भी शिकायत की है।

    धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

    गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ क्षेत्र में बहने वाली धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें। राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

    नेपाली खुटी गांव की दर्दनाक कहानी

    शिवसागर जिले का नेपाली खुटी गांव, जिसे कभी इलाके के सबसे समृद्ध डेयरी गांवों में गिना जाता था, आज बाढ़ की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बन गया है। लगभग 150 परिवारों वाला यह गांव पूरी तरह डेयरी व्यवसाय पर निर्भर था। बाढ़ के पानी ने घरों के साथ-साथ पशुओं के चारे, डेयरी ढांचे और लोगों की वर्षों की मेहनत को भी बर्बाद कर दिया। गांव के कई परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिन मवेशियों से उनकी आजीविका चलती थी, वे या तो बह गए या बीमार पड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी सामान्य स्थिति में लौटने में महीनों लग सकते हैं।

    लोग बोले- 40 साल में ऐसा मंजर नहीं देखा

    चराइदेव जिले के स्थानीय निवासियों ने अपनी बताया कि पिछले 40 सालों में उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। घर के अंदर करीब छह फीट तक पानी भर गया है। गांव में शायद ही कोई ऐसा घर बचा हो जो बाढ़ से प्रभावित न हुआ हो। ऐसी ही कहानियां राज्य के कई अन्य गांवों से भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी बाढ़ देखी है, लेकिन इस बार पानी का स्तर और तबाही दोनों अभूतपूर्व हैं। हालांकि कई इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन प्रभावित परिवारों के सामने चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। हजारों लोग अपने घरों में लौटने की स्थिति में नहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग
    Next Article मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026

      आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

      August 4, 2026

      मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

      August 4, 2026

      Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

      August 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल | State

      By परवेश चौहानAugust 5, 2026

      मानसून दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अपने प्रचंड रूप दिखाने लगा है. नई दिल्ली.…

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

      August 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.