Close Menu
    What's Hot

    DELHI SIR: लालकृष्ण आडवाणी और मनीष सिसोदिया को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला, कुल 33 लाख मतदाता शामिल | National

    September 20, 2026

    क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला? टीम इंडिया vs रेस्ट ऑफ वर्ल्ड XI , BCCI ने बनाई खास योजना | Sports

    September 20, 2026

    हरियाणा किसानों के लिए बड़ी राहत, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण शुरू; ये हैं आखिरी तारीख

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग
    हरियाणा

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 5, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर मामले पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हमेशा युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाए, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और स्पष्ट संदेश दिया कि देश के किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ खेलने का अधिकार नहीं है।

    नई पीढ़ी नहीं जानती कांग्रेस का व्यवहार

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने कांग्रेस के शासनकाल की परिस्थितियों को नहीं देखा है। उस समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का तो अभाव था ही, साथ ही एग्जाम देने तक के लिए बसो की छतों पर लटकते हुए जाना पड़ता था। पेपर लीक होने पर तो कोई सुनवाई तक नहीं की जाती थी, युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस ने वर्षों तक वोट बैंक की राजनीति के लिए युवाओं के भविष्य की अनदेखी की। देश की जनता अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है, जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

    फार्मेसी के पेपर लीक पर उठाये सवाल

    पंजाब विधानसभा में पेपर लीक पर पास किए गए निंदा प्रस्ताव संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश में फार्मेसी के पेपर लीक को लेकर भी कोई निंदा प्रस्ताव पास किया है? उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हाल ही में भर्ती परीक्षा के परिणाम में जिस प्रकार के नाम वाले उम्मीदवार पास हुए है, वो वहां के युवाओं के साथ होने वाले धोखे को स्वयं बयान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाएगा। अब ऐसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी बताती है कि उनके कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में युवाओं के लिए क्या किया।

    भर्ती रोको गैंग पर भी साधा निशाना

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की वर्तमान डब्बल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं मेरिट आधारित बनाया गया है। आज योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भर्ती संबंधित प्रक्रिया पर लगने वाले समय संबंधित सवाल पर कहा कि हरियाणा में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जो “भर्ती रोको गैंग” से जुड़े है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।


    HYP 5873968 cropped 04082026 091455 inshot 20260804 091229934 1 1200x675

    हुड्डा राज में थे केवल दो शब्द

    मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय “पदक लाओ, पद पाओ” जैसी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की खेल नीति इतनी अच्छी थी, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते हैं, तो उस समय हरियाणा और देश को आज की तरह रिकॉर्ड पदक क्यों नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल रहा है।

    जल्द होगा सम्मान समारोह

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने वाले विजेताओं के सम्मान में जल्द समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का ही यह परिणाम है, कि इतने पदक आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा खेल नर्सरियां चल रही है। ग्राउंड लेवल से ही बच्चे को तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पद विजेताओं, उनके अभिभावकों, कोच को उपलब्धि के लिए बधाई दी।

    जिला में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को उस जिला में तथा उसी पद पर पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs SL Test: शुभमन गिल ने लगाई सिफारिश, रातों रात 4 नए गेंदबाज शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे | Sports
    Next Article Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा किसानों के लिए बड़ी राहत, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण शुरू; ये हैं आखिरी तारीख

    September 20, 2026

    चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

    September 20, 2026

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    DELHI SIR: लालकृष्ण आडवाणी और मनीष सिसोदिया को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला, कुल 33 लाख मतदाता शामिल | National

    By परवेश चौहानSeptember 20, 2026

    दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, सिसोदिया समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, जानें क्या है पूरा…

    क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला? टीम इंडिया vs रेस्ट ऑफ वर्ल्ड XI , BCCI ने बनाई खास योजना | Sports

    September 20, 2026

    हरियाणा किसानों के लिए बड़ी राहत, ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दोबारा पंजीकरण शुरू; ये हैं आखिरी तारीख

    September 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.