Close Menu
    What's Hot

    बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर रहा ये गाना

    June 6, 2026

    मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

    June 6, 2026

    OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»बलतेज पन्नू बोले- हरियाणा का खराब स्वास्थ्य व्यवस्था छोड़, पंजाब को बेवजह निशाना बंद करें नायब सैनी
    पंजाब

    बलतेज पन्नू बोले- हरियाणा का खराब स्वास्थ्य व्यवस्था छोड़, पंजाब को बेवजह निशाना बंद करें नायब सैनी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। पन्नू ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री हर दूसरे दिन पंजाब आकर आप सरकार के कामकाज पर बेबुनियाद सवाल उठाते हैं, जबकि सच यह है कि हरियाणा में खुद हेल्थ सर्विस वेंटिलेटर पर हैं।

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने हरियाणा सरकार को साफ चेतावनी दी है कि आयुष्मान कार्ड का बकाया न देने की वजह से अब ज़्यादातर प्राइवेट अस्पताल इस योजना के तहत इलाज बंद करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी को बताना चाहिए कि उनके राज्य में गरीब लोग अब इलाज के लिए कहां जाएंगे?

    बलतेज पन्नू ने पंजाब और हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए कहा कि एक तरफ हरियाणा में केंद्र की स्कीमें दम तोड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बिना किसी शर्त के 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का इंतज़ाम किया है।

    इस योजना की कामयाबी का सबूत यह है कि अब तक पंजाब के 35 लाख से ज़्यादा परिवार इसके दायरे में आ चुके हैं। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां शिक्षा और स्वास्थय को प्राथमिकता देकर आम आदमी को इतनी बड़ी राहत दी गई है।

    उन्होंने आगे कहा कि नायब सिंह सैनी को पंजाब की चिंता छोड़कर पहले अपने राज्य की समस्याओं को हल करने पर ध्यान देना चाहिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक, आधुनिक सरकारी अस्पताल और अब 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री को शायद यह एहसास न हो कि उनके राज्य में आयुष्मान योजना के तहत इलाज लगभग बंद हो गया है, लेकिन वे पंजाब की तरक्की पर उंगली उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

    पन्नू ने मुख्यमंत्री सैनी को सलाह दी कि अगर उन्होंने तुलना करनी ही है, तो पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से करें। बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें, क्योंकि जनता समझदार है और देख रही है कि कौन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है। पंजाब में आप सरकार ने अपनी नीतियों से दिखा दिया है कि अगर नीयत साफ हो, तो जनता को सबसे अच्छी हेल्थकेयर सुविधाएं देना मुमकिन है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौत से पहले गाया आखिरी गीत! आशा भोसले का ये गाना सुनकर नम हो जाएंगी आंखें
    Next Article राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर ट्रक से टकराई कार, 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चार घायल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      June 5, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फेंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है

      June 5, 2026

      निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए

      June 5, 2026

      पंजाब सरकार ने की सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत

      June 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर रहा ये गाना

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      Bhojpuri Song: बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर…

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026

      OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.