Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

    September 30, 2026

    दुल्हन ने की आत्महत्या, पति, ससुर-सास और देवर के…

    September 30, 2026

    Govt Schemes: फ्री कोचिंग और PM CARES योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन जरूरी, जानिए सभी नियम | National

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Govt Schemes: फ्री कोचिंग और PM CARES योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन जरूरी, जानिए सभी नियम | National

      September 30, 2026

      PM Modi-Trump Phone Call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा | National

      September 30, 2026

      Asaram News: गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की, पत्नी की तबीयत का दिया था हवाला | National

      September 30, 2026

      अंबानी परिवार के करीबी धनराज नथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट, 4 घंटे के मंथन के बाद फाइनल हुआ नाम

      September 30, 2026

      देशभर में मौसम का मिलाजुला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं खिलेगी धूप, दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ

      September 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड किया चकनाचूर, डार्विन टेस्ट में चारों खाने चित, मिराज-महमूद के दम पर रचा इतिहास | Sports
    खेल

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड किया चकनाचूर, डार्विन टेस्ट में चारों खाने चित, मिराज-महमूद के दम पर रचा इतिहास | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    bangladesh beat australia
    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में दर्ज की ऐतिहासिक टेस्ट जीत

    नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीमन ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर घुसकर टेस्ट मैच में ऐसा हराया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया जहां बांग्लादेश ने 9 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अपने घर पर खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेशी के सामने जीत के लिए महज 57 रनों का लक्ष्य रख पाई. मेहमान टीम ने मैच के चौथे दिन के दूसरे सेशन में इस महज 1 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. बांग्लादेश की इस यादगार जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज हसन महमूद और ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज. दोनों के आगे पूरी कंगारू टीम ने घुटने टेक दिए.

    इस मैच के दौरान महमूद ने कुल 9 विकेट चटकाए जबकि मिराज ने 65 रन बनाने के साथ पांच कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 13 अगस्त को शुरु हुए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर मात देकर इतिहास रच दिया. यह टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश के टीम की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कंगारुओं के खिलाफ पहली जीत है. बांग्लादेश की टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में आकर सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले थे. दोनों ही मुकाबले में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था. साल 2003 के दौरे पर ये दोनों ही टेस्ट मैच खेले गए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट में यह दूसरी जीत है. अगस्त 2017 में मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच अब तक सात टेस्ट खेले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांच टेस्ट मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को दो जीत मिली है.

    Historic Win in Darwin! 🇧🇩🔥 Bangladesh beat Australia by 9 wickets to seal a memorable victory in the 1st Test! 🏏🏆#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/PDrWJS8ZEs

    — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026

    ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में पूरी तरह से नाकाम रही. मैच के तीन दिन संघर्ष करने वाली मेजबान टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी 4 विकेट पर 161 रन से आगे शुरू की. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया. एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर और कप्तान पैट कमिंस को आउट कर कंगारु टीम की हवा निकाल दी. टीम के पास हल्की सी उम्मीद थी लेकिन मेहदी ने नाथन लायन को 15 रन पर एलबीडब्ल्यू कर पूरी टीम को समेट दिया. दूसरी पारी में मेहदी ने पांच विकेट लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट पूरे किए. दूसरी पारी में हसन महमूद को तीन विकेट अपने नाम किए जबकि तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को एक-एक सफलता मिली.

    पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली तो दूसरी पारी में कैमरुन ग्रीन ने जुझारु शतकीय पारी खेली. उन्होंने 201 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर में लगाया गया महज तीसरा ही शतक था. बांग्लादेश के खिलाफ उनकी इस शानदार संघर्षपूर्ण पारी का कोई फायदा नहीं हुआ. 57 रन के मामूली लक्ष्य को विरोधी टीम ने 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम महज 198 रन पर सिमट गई. स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली, जबकि बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने छह विकेट झटके.तंजीद हसन तमीम ने 101 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के 84 की पारी के दम पर 426 रन बनाकर बांग्लादेश ने 228 रन की बढ़त हासिल की. मेहदी हसन मिराज ने 65 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने छह विकेट चटकाए.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGodrej के नए CEO बने पिरोजशा, 31 साल के युवा के हाथ 2 लाख करोड़ की कंपनी, कंपनी को ऐसा बढ़ाया
    Next Article Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज हुआ बंद, जानें अब कितने का रिचार्ज कराना होगा, महंगा पड़ेगा या सस्ता?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

      September 30, 2026

      Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहाड़ जैसे लक्ष्य को बनाया बौना | Sports

      September 30, 2026

      Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

      September 30, 2026

      भारतीय गेंदबाजों को जोरदार कुटाई, वेस्टइंडीज का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर, 3 बैटर ने ठोका शतक | Sports

      September 30, 2026

      पहले अफगानिस्तान और अब जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा, कैंसिल हुई ट्राई सीरीज | Sports

      September 30, 2026

      Asian Games 2026: बारिश ने धोया एक और नॉकआउट मैच, बिना खेले नेपाल बाहर, भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल तय | Sports

      September 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Century : रोहित शर्मा ने 6 छक्के जड़ ठोकी सेंचुरी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, वेस्टइंडीज की बॉलिंग कर दी बर्बाद | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 30, 2026

      रोहित शर्मा ने वनडे में बनाया 35वां शतक नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान…

      दुल्हन ने की आत्महत्या, पति, ससुर-सास और देवर के…

      September 30, 2026

      Govt Schemes: फ्री कोचिंग और PM CARES योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन जरूरी, जानिए सभी नियम | National

      September 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.