नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू टी20 लीग को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने गुरुवार को इस साल BPL के आयोजन को ना कराने की पुष्टी की. बोर्ड ने साफ किया है कि वो जल्दबाजी में किसी तरह का कोई फैसला लेने की वजह टूर्नामेंट को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है.
इंडियन प्रीमियर लीग लीग की तर्ज पर शुरू की गई बांग्लादेश की टी20 लीग का हार अच्छी नहीं रहा. पिछले कुछ समय से इस टूर्नामेंट को कराने की वजह से हुए वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं यह टूर्नामेंट विवादों में भी घिर चुका है. इसको लेकर फ्रेंचाइजी नियमों के उल्लंघन, भ्रष्टाचार के आरोप, खिलाड़ियों के भुगतान में देरी जैसी कई और भी समस्या सामने आई है. बैंक गारंटी से जुड़ा विवादों सबसे सामने है. इसकी वजह से लीग की छवि काफी ज्यादा प्रभावित हुई है. 2025 एडिशन में भी खराब शेड्यूलिंग और लॉजिस्टिक्स को भी हर तरफ जमकर आलोचना हुई थी. बांग्लादेश प्रीमियर लीग की सबसे ज्यादा किरकिरी खिलाड़ियों के भुगतान ना किए जाने की वजह से हुई. कुछ समय के लिए खिलाड़ियों ने हड़ताल भी की थी.
बोर्ड के नए अध्यक्ष बने तमीम इकबाल ने बताया कि पिछले दो सालों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बांग्लादेश प्रीमियर लीग की वजह से तकरीबन 33 लाख डॉलर (लगभग 31 करोड़ रुपये) का नुकसान हो चुका है. उन्होंने यह भी साफ किया कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से बोर्ड किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट से फायदा होना चाहिए, नुकसान होने की सूरत में इसे कराना नामुमकिन है. तमीम ने कहा इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग ने कम समय में अपनी जगह बनाई है और आज की तारीख में यह एक बड़ा और लोकप्रिय क्रिकेट प्रोडक्ट बन चुका है. जरूरत है इसको बेहतर तरीके से वापस लाने की क्योंकि इसको सही तरीके से चलाया गया और इसका आयोजन हुआ तो इसकी लोकप्रियता और बढ़ सकती है.

