फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी टॉप चार टीम, 15 और 16 जुलाई को खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल
FIFA World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने शीर्ष की तरफ अग्रसर है। 20 जुलाई को भारतीय समय अनुसार मध्यरात्रि 12.30 मिनट पर न्यूयॉर्क में होने वाले फाइनल में विश्व को नया फुटबॉल चैंपियन मिलेगा। गत दिवस खेले गए र्क्वाटर फाइनल मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं।
र्क्वाटर फाइनल में सबसे पहले फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से मात दी। फिर स्पेन ने 2-1 से बेल्जियम का सपना तोड़ा। एरलिंग हालैंड की नॉर्वो को इंग्लैंड के हाथों 1-2 की हार का सामना करना पड़ा। वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने 125 मिनट तक चले मुकाबले में स्विट्जरलैंड को मात दी।
अब 15 और 16 जुलाई को दोनों सेमीफाइनल खेले जाने वाले हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड हैं। इतिहास में पहली बार फीफा रैंकिंग की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन में होगा मुकाबला
इस फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फ्रांस और स्पेन 15 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। दरअसल यह मुकाबला यूरोप की दो सबसे मजबूत टीमों फ्रांस और स्पेन के बीच है। फ्रांस ने नॉकआउट चरण में पैराग्वे और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरी ओर, स्पेन ने राउंड आॅफ 16 में पुर्तगाल और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
यूरो कप का प्रदर्शन दोहराना चाहेगा स्पेन
स्पेन के 18 वर्षीय स्टार लामिन यामाल ने किलीयन एम्बाप्पे को डर कर रहने की सलाह दे दी है। उन्होंने याद दिलाया कि यूरो कप में भी स्पेन की टीम फ्रांस पर भारी पड़ी थी। दूसरी ओर फ्रांस की ओर से अभी तक इसके जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, मैदान पर दम दिखाने वाली टीम ही फाइनल की टिकट हासिल करेगी।
अर्जेंटीना के सामने इंग्लैंड की चुनौती
इस फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने जा रहा है। एक तरफ जहां अर्जेंटीना अपना विजेता का खिताब बरकरार रखना चाहेगा। इसके लिए वह फाइनल तक पहुंचने से पहले अंतिम बाधा इंग्लैंड से पार पाना चाहेगा। यह मुकाबला 16 जुलाई को यह मुकाबला अटलांटा में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच का प्रासारण रात 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में शानदार फॉर्मे में आ रही नॉर्वे को हराकर टूनार्मेंट से बाहर किया और अंतिम 4 में जगह बनाई। इस टीम के कप्तान हैरी केन 6 गोल के साथ बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर लियोनेल मेसी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की 3-1 से जीत में एक भी गोल से योगदान नहीं दे सके। हालांकि 8 गोल के साथ वे लीडिंग गोल स्कोरर खिलाड़ियों में बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें : IND Vs ENG 5th T20: इंग्लैंड ने भारत को हराया, 4-0 से जीती सीरीज

